फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Omar Abdullah said People of Jammu and Kashmir have right to election but we ll not beg for it

उमर अब्दुल्ला बोले: जम्मू कश्मीर के लोगों का हक है चुनाव, इसके लिए नहीं मांगेंगे भीख

Tue, 10 Jan 2023 04:06 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अनंतनाग
अमर उजाला नेटवर्क, अनंतनाग Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 10 Jan 2023 04:06 PM IST
सार

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि वीडीजी सदस्यों को बंदूकें देना सरकार की मजबूरी बन गई है और इससे जाहिर होता है कि प्रदेश के हालात पर सरकार का नियंत्रण नहीं है।

विज्ञापन
Omar Abdullah said People of Jammu and Kashmir have  right to election but we ll not beg for it
Omar Abdullah - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि चुनाव, जम्मू कश्मीर के लोगों का अधिकार है, लेकिन वह केंद्र के सामने इसके लिए भीख नहीं मांगेंगे। अगर इस साल चुनाव नहीं होते हैं तो न हो। वहीं, एक अन्य सवाल के जवाब उन्होंने कहा कि वीडीजी सदस्यों को बंदूकें देना सरकार की मजबूरी बन गई है और इससे जाहिर होता है कि प्रदेश के हालात पर सरकार का नियंत्रण नहीं है।

विज्ञापन


अनंतनाग में उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'अगर इस साल चुनाव नहीं होते हैं, तो न हो। हम भिखारी नहीं हैं। मैंने बार-बार कहा है कि कश्मीरी भिखारी नहीं हैं। चुनाव हमारा अधिकार है लेकिन हम इस अधिकार के लिए उनसे (केंद्र सरकार से) भीख नहीं मांगेंगे। वे हमारे लिए चुनाव बहाल करना चाहते हैं, अच्छा। लेकिन अगर वे ऐसा नहीं करना चाहते हैं, तो ठीक। वो जानते हैं चुनाव के बाद जो सरकार बनेगी वो लोगों के जखमों पर मरहम लगाएगी, जबकि वो (भाजपा) सिर्फ लोगों को जख्म देना जानते हैं।'
विज्ञापन


वहीं, राजोरी हमले के बाद ग्राम रक्षा गार्डों (वीडीजी) को हथियार देने के सरकार के फैसले के बारे में पूछे जाने पर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि इससे साफ पता चलता है कि 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के समय देश से किए उनके दावे खोखले हैं। तब केंद्र में भाजपा की सरकार ने कहा था कि 370 हटने के बाद प्रदेश में बंदूकों की संस्कृति नहीं होगी, जबकि जमीन पर ऐसा नहीं है। राजोरी हमले से इस बात की ओर इशारा करता है कि स्थिति नियंत्रण में नहीं है। सरकार अब ये कदम उठाने के लिए मजबूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed