फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Omar Abdullah said on new criminal laws there high chances of misuse NDA allys should reconsider

नए आपराधिक कानूनों पर बोले उमर अब्दुल्ला- दुरुपयोग की संभावनाएं ज्यादा, NDA के घटक दल करें पुनर्विचार

Mon, 01 Jul 2024 05:59 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला डिजिटल डेस्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला डिजिटल डेस्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 01 Jul 2024 05:59 PM IST
सार

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन पर एनडीए के घटक दलों को पुनर्विचार करना चाहिए।

विज्ञापन
Omar Abdullah said on new criminal laws there high chances of misuse NDA allys should reconsider
उमर अब्दुल्ला - फोटो : एजेंसी

विस्तार

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि आज से लागू किए गए तीन नए आपराधिक कानूनों के दुरुपयोग की संभावनाएं ज्यादा है। उन्होंने उम्मीद थी कि इंडिया की सरकार बनने पर इन पर फिर से विचार किया जाना था। लेकिन भाजपा की भी सरकार नहीं बन पाई है। इस समय में देश में एनडीए की सरकार है। ऐसे में एनडीए के घटक दलों को इन कानूनों पर एक बार फिर विचार करना चाहिए। 

विज्ञापन


उमर ने कहा, वैसे तो कोई भी कानून अपने आप खराब नहीं होता है। उसे किस तरह से इस्तेमाल किया जाता खराबी उसमें है। आज से लागू किए गए तीन कानूनों के गलत इस्तेमाल की गुंजाइश ज्यादा है। वैसे भी इस सरकार को जब भी मौका मिलता है तो वो कानून का दुरुपयोग करती है।'  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नेकां हमेशा से इन कानूनों को लेकर आशंकित रही है। हमने शुरू से ही इन कानूनों को लेकर अपनी आशंकाएं व्यक्त की हैं। ये मानव निर्मित कानून हैं और इन्हें बदला जा सकता है। इनकी समीक्षा की जानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजीनियर रशीद को शपथ की इजाजत पर बोले उमर

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि इंजीनियर रशीद को एनआईए की तरफ से शपथ लेने के लिए सहमति मिल गई है। लेकिन वह अभी रिहा नहीं हो रहे हैं। ऐसे में वह शपथ तो ले लेंगे लेकिन बारामुला के लोगों को उनका प्रतिनिधि नहीं मिल पाएगा। रशीद जनता के बीच जाकर काम नहीं कर पाएंगे।

उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'एनआईए ने शपथ ग्रहण की अनुमति दे दी है और अब वह स्पीकर के कक्ष में शपथ लेंगे। अफसोस की बात यह है कि बारामुला लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को अभी भी अपना प्रतिनिधि नहीं मिलेगा क्योंकि उन्हें शपथ लेने की अनुमति तो दे दी गई है लेकिन वह लोगों के प्रतिनिधि के तौर पर काम नहीं कर पाएंगे।'


सोमवार को देश में तीन नए आपराधिक कानून- भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) लागू किए गए हैं। नए कानूनों ने क्रमशः ब्रिटिश काल की भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह ली है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed