फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   omar abdullah said Engineer Rashid victory will empower secessionists Wahid Para criticize

जम्मू कश्मीर: उमर बोले- इंजीनियर रशीद की जीत से अलगाववादी सोच को मिलेगी जगह, वाहिद पर्रा ने घेरा

Thu, 06 Jun 2024 04:28 PM IST
kumar गुलशन कुमार एएनआई, जम्मू कश्मीर
एएनआई, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 06 Jun 2024 04:28 PM IST
सार

इंजीनियर रशीद ने दो लाख से अधिक वोटों से बारामुला सीट पर जीत दर्ज की है। इस सीट पर उन्होंने उमर अब्दुल्ला और सज्जाद लोन को हरा दिया है। इंजीनियर रशीद ने 2,04,142 वोटों के अंतर से जीत हासिल की और 47,2481 वोट हासिल किए।

विज्ञापन
omar abdullah said Engineer Rashid victory will empower secessionists Wahid Para criticize
उमर अब्दुल्ला - फोटो : एजेंसी

विस्तार

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को कहा कि इंजीनियर रशीद की जीत से अलगाववादी सोच को मजबूत होने के लिए जगह मिलेगी और कश्मीर के पराजित इस्लामी आंदोलन को नई उम्मीद की किरण मिलेगी। उमर अब्दुल्ला के इस बयान पर पीडीपी के नेता वाहिद पर्रा ने उन्हें घेरा। पर्रा ने इस बयान को निरशाजनक करार दिया है।

विज्ञापन


आतंकी फंडिंग के आरोप में जेल में बंद इंजीनियर रशीद (अब्दुल रशीद शेख) ने दो लाख से अधिक वोटों से बारामुला सीट पर जीत दर्ज की है। इस सीट पर उन्होंने उमर अब्दुल्ला और सज्जाद लोन को हरा दिया है।
विज्ञापन


उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर एक खबर के लिंक को पोस्ट में कहा, 'रशीद की जीत, बिना किसी संदेह के, अलगाववादियों को सशक्त बनाएगी और कश्मीर के पराजित इस्लामी आंदोलन को नई उम्मीद की किरण देगी। अलगाववाद को चुनावी राजनीति में वापस लाने के प्रयासों ने नई दिल्ली को पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के उदय और भाजपा के साथ उसके गठबंधन का समर्थन करने के लिए प्रेरित किया। हालांकि, इससे हिंसक अलगाववादियों को सशक्त बनाने में मदद मिली, न कि उन्हें मुख्यधारा में लाने में - यह राजनीति में हेरफेर करने की कोशिश के अप्रत्याशित परिणामों की चेतावनी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उमर अब्दुल्ला की इस टिप्पणियों वाहिद पर्रा ने तीखी आलोचना की। उन्होंने अब्दुल्ला पर जनादेश को स्वीकार ना करने का आरोप लगाया। पर्रा ने कहा, 'उमर अब्दुल्ला के प्रतिगामी रुख से बेहद निराश हूं, जो 1987 की विभाजनकारी राजनीति की याद दिलाता है और लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति को 'इस्लामी लहर' करार देता है। मुस्लिम कॉन्फ्रेंस के साथ उनके (उमर के) परिवार का इतिहास पीडीपी, इंजीनियर रशीद और जेईआई (जमात-ए-इस्लामी) को बाहर करने का रहा है। साथ ही कश्मीर और केंद्र के बीच संघर्ष में बढ़ाने का रहा है।'

वाहिद ने आगे कहा कि इंजीनियर राशिद की रिहाई के लिए महबूबा मुफ्ती की अपील की तरह ही अगर उमर कुछ करते तो ये विवेकपूर्ण दृष्टिकोण जनादेश की स्वीकृति की तरफ होता। इंजीनियर रशीद ने 2,04,142 वोटों के अंतर से जीत हासिल की और 47,2481 वोट हासिल किए।

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को इंजीनियर रशीद को बधाई दी और सरकार से लोगों के फैसले का सम्मान करने का आग्रह करते हुए उनकी रिहाई की मांग की।


मुफ्ती ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'संसद चुनाव जीतने के लिए मियां अल्ताफ, आगा रूहुल्लाह, इंजीनियर राशिद और हनीफा जान को हार्दिक बधाई। भारत सरकार को लोगों के फैसले का सम्मान करना चाहिए और इंजीनियर रशीद को रिहा करना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed