{"_id":"6666f11041b92a690500c9e3","slug":"omar-abdullah-said-bjp-vote-percentage-decreased-for-the-first-time-pm-modi-has-to-run-a-coalition-government-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमर अब्दुल्ला बोले: भाजपा का वोट प्रतिशत घटा, पहली बार पीएम मोदी को चलानी पड़ रही गठबंधन सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमर अब्दुल्ला बोले: भाजपा का वोट प्रतिशत घटा, पहली बार पीएम मोदी को चलानी पड़ रही गठबंधन सरकार
Mon, 10 Jun 2024 05:57 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 10 Jun 2024 05:57 PM IST
सार
उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा ऐसा पहली बार हो रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गठबंधन सरकार चलानी पड़ रही है।
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा ऐसा पहली बार हो रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गठबंधन सरकार चलानी पड़ रही है। उन्होंने कहा, वह (पीएम मोदी) तीसरी बार सरकार बना रहे हैं, लेकिन पहली बार वह गठबंधन सरकार चला रहे हैं। अभी तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान भी कभी गठबंधन नहीं करना पड़ा। इससे पहले जब वह 10 साल तक देश के प्रधानमंत्री रहे तब कोई गठबंधन नहीं था।
विज्ञापन
यहां तक कि पिछली हुकूमत में साझेदारों को बेइज्जत किया गया क्योंकि उनकी जरूरत नहीं थी। यह पहली बार है कि प्रधानमंत्री को गठबंधन सरकार चलानी पड़ रही है।
उमर ने कहा, यह कोई बड़ी कामयाबी भाजपा की तो है नहीं। बिना साझेदारों के वो हुकूमत नहीं चला सकते। मैं इस बात से हैरान हूं कि जो पिछले 5 वर्षों की हुकूमत रही इसमें भाजपा ने वो सारा कुछ कर दिया जिसका वो वर्षों से वादा करते आए। चाहे वो अनुच्छेद 370 था या राम मंदिर, लेकिन इतना सब करने के बाद भी लोगों ने उनकी सीटें बढ़ाई नहीं कम कीं। जो 400 पार करने की बात कर रहे थे, वे 300 भी पार नहीं कर पाए। जो 370 की बात कर रहे थे उनकी गाड़ी 270 भी पार नहीं कर सकी।
विज्ञापन