फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Omar Abdullah said Anger against Art 370 abrogation reason behind high voter turnout barmualla

जम्मू कश्मीर: उमर अब्दुल्ला ने कहा- 370 हटाने के विरोध में बारामुला में अधिक हुआ मतदान

Tue, 21 May 2024 06:02 PM IST
kumar गुलशन कुमार पीटीआई, जम्मू कश्मीर
पीटीआई, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 21 May 2024 06:02 PM IST
सार

उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाने के विरोध के चलते बारामुला लोकसभा सीट पर लोगों ने अधिक मतदान किया।

विज्ञापन
Omar Abdullah said Anger against Art 370 abrogation reason behind high voter turnout barmualla
उमर अब्दुल्ला - फोटो : एजेंसी

विस्तार

नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाने के विरोध के चलते बारामुला लोकसभा सीट पर लोगों ने अधिक मतदान किया। उमर ने कहा कि लोगों ने अपने वोटों के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति दर्ज कराई है। वहीं, दूसरी ओर, भाजपा ने शीर्ष नेताओं का कहना है घाटी में अधिक मतदान 370 को निरस्त करने के कारण हुआ है। इससे कश्मीर में बदलाव हुआ है और स्थिति सामान्य हई है।

विज्ञापन


उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'हम जानते हैं कि स्थिति कितनी अच्छी है। दो दिन पहले शोपियां और पहलगाम में जो हुआ वह हमें बताता है कि घाटी में हालात कैसे है।' बीते शनिवार को शोपियां और पहलगाम में आतंकी हमला हुआ। शोपियां पूर्व सरपंच एवं भाजपा नेता एजाजा अहमद की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पहलगाम में राजस्थान के पर्यटक दंपत्ति को आतंकियों ने निशाना बनाकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


उमर ने कहा, 'लोगों ने वोट देने के अपने अधिकार का उपयोग करने का साहस दिखाया। केंद्र को इसके लिए कोई श्रेय नहीं है। यदि वे इसे अनुच्छेद 370 (हटाने) से जोड़ना चाहते हैं, तो उन्हें जवाब देना होगा कि 1990 से पहले हुए चुनावों में मतदान अधिक क्यों हुआ था।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बारामुला लोकसभा क्षेत्र में सोमवार को हुए मतदान में अब तक का सर्वाधिक 59 प्रतिशत मतदान हुआ। उमर ने कहा कि अधिक मतदान होने का दूसरा कारण यह है कि किसी भी स्तर पर उनकी बात नहीं सुनी जा रही है। जनता बदलाव चाह रही है।

उन्होंने कहा, 'आज सरकारी कार्यालयों में प्रवेश की अनुमति किसे मिलती है? और यदि कोई प्रवेश करने में सफल भी हो जाता है, तो किसके मुद्दों का समाधान होता है?'


नेकां नेता ने आरोप लगाया कि वर्तमान में सभी निर्णय शाही फरमानों की तरह घोषित किए जाते हैं। अब्दुल्ला ने कहा, कई कारण हैं लेकिन अच्छी बात यह है कि लोगों ने अपने वोट का इस्तेमाल किया है, क्योंकि लोकतंत्र में यही खुद को व्यक्त करने का एकमात्र तरीका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed