{"_id":"5e5302d400466a818d4233401852be02","slug":"omar-abdullah-resigns-as-j-k-cm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमर ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा, मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमर ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा, मंजूर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 25 Dec 2014 11:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को राज्यपाल एनएन वोहरा से मुलाकात कर उन्हें इस्तीफा सौंप दिया। मंगलवार को चुनाव नतीजे आने के बाद उमर ने ट्वीट कर बुधवार को इस्तीफा सौंपने के संकेत दिए थे। उन्होंने लिखा था कि बुधवार को राज्यपाल से मुलाकात के बाद मेरा बायोडाटा भी बदल जाएगा।
विज्ञापन
बुधवार सुबह श्रीनगर में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनाव नतीजों और नई सरकार के गठन के नेशनल कांफ्रेंस की भूमिका को लेकर उमर ने करीब दो घंटे बैठक की थी। बैठक में कोई अंतिम फैसला न होने के बाद सभी पार्टी पदाधिकारियों ने उमर पर ही अंतिम फैसले की जिम्मेदारी छोड़ दी थी।
विज्ञापन
इसके बाद उमर जम्मू आ गए थे। जम्मू पहुंचने के बाद उन्होंने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात कर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। राज्यपाल वोहरा ने उमर का इस्तीफा स्वीकार करने के साथ ही उनसे नई सरकार का गठन हो जाने तक पद पर बने रहने को कहा। उमर अब्दुल्ला ने जनवरी 2009 में मुख्यमंत्री पद संभाला था।
विज्ञापन