फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   omar abdullah replies pervez musharraf via tweet over provoking statement

उमर ने ट्वीट कर दिया मुशर्रफ को करारा जवाब

Sat, 18 Oct 2014 02:14 AM IST
Updated Sat, 18 Oct 2014 02:14 AM IST
विज्ञापन
omar abdullah replies pervez musharraf via tweet over provoking statement

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के भडकाऊ बयान के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मुशर्रफ पर पलटवार किया है। उमर ने पलटवार करते हुए उन दावों पर सवाल खड़े किए हैं कि घाटी में अलगाववादी आंदोलन स्वदेशी है।

विज्ञापन


उमर ने ट्विटर पर लिखा है कि, 'परवेज मुशर्रफ मानते हैं कि कश्मीर को नियमित अंतराल पर उकसाए जाने की जरूरत है।, तो क्या " आजादी के लिए यह एक स्वदेशी संघर्ष है।' अपने ट्वीट के द्वारा उमर ने मुशर्रफ के इस दावे पर भी सवाल उठाए कि घाटी में अलगाववादी आंदोलन स्वदेशी है।
विज्ञापन


उमर के साथ ही तमाम राजनीतिक दलों ने मुशर्रफ के बयान पर पलटवार किया है, भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, मुशर्रफ मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें, वरना दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




'हम अपना दूसरा गाल नहीं आगे बढ़ा देंगे'

omar abdullah replies pervez musharraf via tweet over provoking statement

बता दें कि मुशर्रफ पर राजद्रोह का मामला चल रहा है, जिसमें वह जमानत पर हैं। मुशर्रफ ने एक पाकिस्तानी टीवी चैनल से कहा, 'पाकिस्तानी सेना के अलावा हमारे पास कश्मीर में स्रोत है, कश्मीर में लोग भारत के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। हमें बस उन्हें उकसाने की जरूरत है।'

साल 1999 में कारगिल युद्ध के तुरंत बाद पाकिस्तानी सत्ता हथियाने वाले मुशर्रफ ने आगे कहा, सेना (भारत के साथ) लड़ाई के लिए तैयार है और पाकिस्तान में लाखों लोग हैं जो कश्मीर के लिए सामने आकर लड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि, भारत को इस भ्रम में नहीं रहना चाहिए कि पाकिस्तान पलटवार नहीं कर सकता।

मुशर्रफ ने एलओसी और आईबी पर हाल ही में किए गए सीजफायर उल्लंघन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, कश्मीर में हम सामने और पीछे से सेना के साथ लड़ाई कर सकते हैं, हम मुसलमान हैं। उन्होंने कहा, हमें जब थप्पड़ मारा जाएगा तब हम अपना दूसरा गाल नहीं आगे बढ़ा देंगे। हम ‘जैसे को तैसा’ के रूप में जवाब देंगे।

'शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए भागे जा रहे हैं'

omar abdullah replies pervez musharraf via tweet over provoking statement

इंटरव्यू में मुशर्रफ ने कहा कि देश जब आंतरिक रूप से कमजोर होता है तभी बाहरी आक्रमण होता है। पाकिस्तान के हालात पर उन्होंने कहा कि, अगर मुल्क आतंरिक रूप से मजबूत हो तो ही कोई हमें निशाना बनाने का दुस्साहस नहीं कर सकता है।


पीएम नरेंद्र मोदी पर न‌िशाना साधते हुए मुशर्रफ ने कहा कि, मोदी मुसलमान विरोधी और पाकिस्तान विरोधी हैं। वे बदले नहीं हैं। समस्या हमारे साथ है, हम उनके शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए भागे जा रहे हैं, हमें अपनी मर्यादा बनाए रखनी चाहिए।

मुशर्रफ ने पाकिस्तान को भारत द्वारा प्रदत्त व्यापार में सर्वाधिक तरजीही वाले देश को भी ‘एक मजाक’ करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed