फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Omar Abdullah Press Conference at jammu target Bjp and speaks on various issues

Omar Abdullah: 370, टारगेट किलिंग और विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा को घेरा, उमर अब्दुल्ला ने की प्रेस वार्ता

Fri, 20 May 2022 03:09 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 20 May 2022 03:09 PM IST
सार

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि भाजपा ने अयोध्या मामले के बाद कहा था कि मंदिर पर सियासत नहीं होगी, लेकिन अब लगता है कि एक के बाद एक नए विवाद पैदा किए जा रहे हैं। अर्थव्यवस्था बिगड़ी हुई है। इससे ध्यान हटाने के लिए ऐसे विवाद पैदा किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Omar Abdullah Press Conference at jammu target Bjp and speaks on various issues
Omar Abdullah Press Conference - फोटो : निखिल मेहता

विस्तार

नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को जम्मू में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उमर अब्दुल्ला ने अनुच्छेद 370, टारगेट किलिंग, फिल्म कश्मीर फाइल्स, कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा, परिसीमन की रिपोर्ट और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा को घेरा। 

विज्ञापन


उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू कश्मीर में हालात दिनोंदिन बिगड़ते जा रहे हैं। लोग अपने घरों और कार्यालयों में भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। लगातार एक के बाद एक निर्दोष लोगों की हत्या हो रही है। अल्पसंख्यक, पुलिसकर्मी और आम नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'हमें कहा गया था कि अनुच्छेद 370 ही जम्मू कश्मीर में हर परेशानी का कारण है, लेकिन ढाई साल हो गए हैं और हालात पहले से और भी बदतर हुए हैं। टारगेट किलिंग का सिलसिला बढ़ा है। एक बार फिर कश्मीरी पंडित घाटी छोड़ कर जाने का मन बनाने लगे हैं। जबकि भाजपा ने वादा तो सब कुछ ठीक करने का किया था।'
विज्ञापन


परिसीमन आयोग की रिपोर्ट पर निशाना साधा 

उमर अब्दुल्ला ने फिल्म कश्मीर फाइल्स का जवाब देते हुए कहा कि इस फिल्म के बनने से पहले भी टारगेट किलिंग का सिलसिला चल रहा है। फिल्म माहौल को बिगाड़ने का काम कर सकती है और यह कितना हुआ है, इसका फैसला आपको (जनता) करना है। वहीं, नेशनल कांफ्रेंस के नेता ने परिसीमन आयोग की रिपोर्ट पर निशाना साधा और इसे एक पार्टी को फायदा पहुंचाने वाली रिपोर्ट कहा। उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट को स्थाई वास्तविकता के आधार पर नहीं बनाया गया है। इसे एक पार्टी और उसके सहयोगी दलों को फायदा पहुंचाने के लिए तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाउडस्पीकर बैन पर दी प्रतिक्रिया

लाउडस्पीकर को लेकर उमर अब्दुल्ला बोले कि इसे हर धर्म के लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। इस पर रोक लगाने से हर धर्म के लोगों की भावनाओं पर असर पड़ेगा। इसके लिए बीच का रास्ता निकाला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को विश्वास में लेकर उनसे बातचीत कर तय करना चाहिए। समय और आवाज को तय किया जा सकता है, इसे बैन करना कोई हल नहीं है।

'प्रदेश में अभी क्यों नहीं हो सकते चुनाव?'

जम्मू कश्मीर में चुनाव को लेकर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अभी क्यों नहीं हो सकते चुनाव? क्या अभी 1996 से ज्यादा खराब हालात हैं। अगर ऐसा है तो सरकार को इसे स्वीकार करना चाहिए और लोगों को बताना चाहिए कि प्रदेश में सब सामान्य नहीं है।


नए विवाद किए जा रहे पैदा

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि भाजपा ने अयोध्या मामले के बाद कहा था कि मंदिर पर सियासत नहीं होगी, लेकिन अब लगता है कि एक के बाद एक नए विवाद पैदा किए जा रहे हैं। अर्थव्यवस्था बिगड़ी हुई है। इससे ध्यान हटाने के लिए ऐसे विवाद पैदा किए जा रहे हैं। उन्होंने पर्यटन के आने को लेकर कहा कि श्रीनगर में ज्यादा फ्लाइट्स और पर्यटकों का आना हालात का सामान्य होना नहीं है। हालात का सामान्य होने का मतलब है कि कोई भी नागरिक बिना डर के रह सके। कश्मीरी पंडित व अन्य अल्पसंख्यक घाटी छोड़ कर जाने को मजबूर न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed