फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   omar abdullah on kashmir files said Many lies are shown in commercial film kashmir files

कश्मीर फाइल्स: फिल्म में दिखाए गए हैं कई झूठ, यह डॉक्यूमेंट्री नहीं कमर्शियल पिक्चर है- उमर अब्दुल्ला

Sat, 19 Mar 2022 01:35 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sat, 19 Mar 2022 01:35 PM IST
सार

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि फिल्म में दिखाया गया है कि पंडित जब कश्मीर छोड़ कर गए, तो उस समय फारुख अब्दुल्ला शासन में थे, जो कि सच नहीं है। जम्मू-कश्मीर में उस समय गवर्नर राज था।

विज्ञापन
omar abdullah on kashmir files said Many lies are shown in commercial film kashmir files
उमर अब्दुल्ला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने फिल्म 'कश्मीर फाइल्स' को मनगढ़ंत बताया है। उन्होंने शुक्रवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में एक रैली के दौरान कहा कि इस फिल्म में कई झूठी बातें दिखाई गई हैं। उन्होंने कहा कि जब यह घटना हुई तो उस समय फारूक अब्दुल्ला प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं थे। उनके मुताबिक, उस समय जम्मू कश्मीर में राज्यपाल जगमोहन का शासन था और केंद्र में वीपी सिंह की सरकार थी, जिसे भाजपा का समर्थन मिला हुआ था।

विज्ञापन


उमर अब्दुल्ला ने कहा,  'मैं यह जानना चाहता हूं कि फिल्म डॉक्यूमेंट्री है या कमर्शियल फिल्म। अगर यह एक डॉक्यूमेंट्री तो हम मान कर चलें कि ठीक है, लेकिन निर्माताओं ने यह खुद दावा किया है कि फिल्म वास्तविकता पर आधारित है। यह डॉक्यूमेंट्री नहीं कमर्शियल पिक्चर है। फिल्म में कई तरह के झूठ दिखाए गए हैं।' आगे उमर अब्दुल्ला ने कहा कि फिल्म में दिखाया गया है कि पंडित जब कश्मीर छोड़ कर गए, तो उस समय फारुख अब्दुल्ला शासन में थे, जो कि सच नहीं है। जम्मू-कश्मीर में उस समय गवर्नर राज था। फिल्म में इस बात का जिक्र नहीं है। फैक्ट यह है कि 1990 में राज्यपाल का शासन था। इतना ही नहीं, केंद्र में वीपी सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा समर्थित सरकार थी। इस बारे में फिल्म में नहीं दिखाया गया है।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें कश्मीरी पंडितों के मारे जाने का बेहद अफसोस है। पर, क्या कश्मीरी मुसलमान नहीं मारे गए या कश्मीरी सिख नहीं मारे गए। इन सभी के मारे जाने का अफसोस है। कश्मीर से उस समय बहुत से मुसलमान भी पलायन कर गए, जो अब तक लौट कर नहीं आए हैं। माहौल ऐसा बनना चाहिए कि सभी कश्मीरी पंडित घाटी में वापिस आए। लेकिन, हालात इसके विपरीत बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेकां ने कश्मीरी पंडितों की वापसी के लिए काम किया है। घाटी में पंडितों की सुरक्षित वापसी के लिए उनकी पार्टी संघर्ष जारी रखेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed