फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   omar abdullah makes facebook debut

ट्विटर के बाद अब फेसबुक पर छाए उमर अब्दुल्ला

Thu, 05 Nov 2015 02:40 PM IST
Updated Thu, 05 Nov 2015 02:40 PM IST
विज्ञापन
omar abdullah makes facebook debut

भारतीय राजनेताओं में सोशल मीडिया ट्विटर के जरिए में सबसे तेज प्रतिक्रिया देने वाले उमर अब्दुल्ला अब फेसबुक पर भी अपनी राय देते दिखेंगे। हाल ही में जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने फेसबुक पर अपना अकाउंट खोला है।

विज्ञापन


फेसबुक पर उनके अकाउंट के खुलते ही लोगों ने इनके पेज को  काफी तेजी से लाइक किया है।  कुछ दिनों पहले फेसबुक पेज शुरू करने वाले उमर ने लिखा, 'मैं अपना संदेश पहुंचाने के लिए केवल ट्विटर पर निर्भर रहा हूं। लेकिन मुझे अहसास हुआ कि ट्विटर इस्तेमाल नहीं करने वाला बड़ा हिस्सा नजरअंदाज हो रहा है।'
विज्ञापन


उन्होंने यह भी संकेत दिया कि वे फेसबुक पर लंबे संदेश पोस्ट करेंगे क्योंकि पिछले पांच साल से वह जिस माध्यम ट्विटर को वरीयता दे रहे थे वहां पर प्रत्येक संदेश के लिए 140 अक्षर की सीमा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक पर कई फर्जी अकाउंट

omar abdullah makes facebook debut

नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि कई फर्जी खातों के मद्देनजर फेसबुक ने उनके नये पेज की सत्यता की पुष्टि की है। फेसबुक पर उमर अब्दुल्ला टाइप करने  कई फेर्जी अकाउंट खुलते है। इसमें से एक पेज ऐसा भी ज‌िसको लगभग 70 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक क‌िया है।

उमर ने कहा, 'आपमें से कुछ ने ध्यान दिया होगा कि मेरे नाम के बगल में सही का निशान है। यह साबित करता है कि फेसबुक की ओर से सत्यापित यह एक असली अकाउंट है।' उन्होंने कहा, 'मैं जानता हूं कि आपमें से कुछ को इस पेज के बारे में भ्रम रहा होगा और मुझे खुशी है कि यह दूर हो गया होगा।'

उन्होंने कहा, 'मैं फेसबुक पर मौजूद लोगों का अभारी हूं जिन्हें इस हल्के निशान से मेरे पेज की सत्यता का तुरंत पता चल गया। आप सब का शुक्रिया, जिन्होंने तुरंत साइनअप किया और मेरे पेज को फॉलो करने लगे।' उमर ने कहा कि अब वह फेसबुक पर और लिखा करेंगे।

मैं यहां पर अध‌िक ल‌िखूंगा और मेरे सहयोगी आपके ल‌िए मेरे कार्यक्रम, फोटोग्राफ्स, वीड‌ियो और अन्य गत‌िव‌िध‌ियों को यहां अपडेट करते रहेंगे। उन्होंने कहा क‌ि, इस नई शुरुआत को लेकर काफी उत्साह‌ित हूं।

उमर अब्दुल्ला का फेसबुक अकाउंट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed