फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   omar abdullah in his latest interview

'एक कप चाय क्या पी मोदी ने रद्द कर दी वार्ता'

Mon, 01 Sep 2014 01:19 AM IST
Updated Mon, 01 Sep 2014 01:19 AM IST
विज्ञापन
omar abdullah in his latest interview

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि हुर्रियत के नेताओं ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त के साथ एक कप चाय क्या पी ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उससे बातचीत ही रद्द कर दी। ऐसा करके सरकार ने दोबारा बातचीत शुरू करने की शर्तें काफी कड़ी कर दी है।

विज्ञापन


उमर का कहना था कि लव जेहाद और धर्म परिवर्तन जैसे मामलों पर भाजपा की बयानबाजी नारेबाजी तक सीमित रह गई है। इसका मतलब भाजपा ने यह मानना शुरू कर दिया है कि उसका गवर्नेंस का एजेंडा नाकाम हो रहा है।

विज्ञापन

'फिल्मी नारा लगता है भाजपा का मिशन 44'

omar abdullah in his latest interview

एक टीवी इंटरव्यू में जम्मू-कश्मीर विधान परिषद में पाकिस्तान से बातचीत का प्रस्ताव पारित करने समेत तमाम मुददों पर बात करते हुए उमर ने कहा कि बातचीत रद्द होने से कश्मीर के लोगों का मनोबल गिरा है।

उन्होंने भाजपा के मिशन-44 के नारे को खारिज करते हुए कहा कि यह लव जेहाद जैसा फिल्मी नारा ही लगता है। उमर ने कहा कि भाजपा अलगाववादियों को खुश करना चाहती है ताकि उनकी ओर से चुनाव बहिष्कार का उसे कुछ सीटों पर फायदा मिल जाए।

लेकिन राज्य में 44 सीटें हासिल करना का उसका सपना दूर की कौड़ी है। ऐसा कतई नहीं होने जा रहा।

'इस मुद्दे पर पिछले 25 साल से हो रही हिंसा'

omar abdullah in his latest interview

पाकिस्तान से बातचीत रद्द करने के सवाल पर उमर ने कहा कि इससे कश्मीर के लोगों को मनोबल गिरा है क्योंकि मामले का आखिरी हल बातचीत ही है। इस मुद्दे पर पिछले 25 साल से हिंसा हो रही है। भारत और पाकिस्तान में लड़ाइयां हो चुकी हैं।

हिंसक झ़ड़पें हो रही हैं लेकिन अब तक कोई हल नहीं निकला है। वाजपेयी और मुशर्रफ की बातचीत के दौरान हम लगभग इसे हल करने के नजदीक पहुंच गए थे।

इसके बाद मनमोहन सिंह और मुशर्रफ और फिर नवाज शरीफ के साथ बातचीत के दौरान ऐसी स्थिति पैदा हुई थी। उम्मीद है कि यह सिलसिला जरूर आगे बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed