{"_id":"583c6dac4f1c1b0c1ede57e9","slug":"omar-abdullah-asks-about-releasing-arrested-youth-while-kashmir-unrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंसा के दौरान गिरफ्तार युवाओं को रिहा करें : उमर अब्दुल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंसा के दौरान गिरफ्तार युवाओं को रिहा करें : उमर अब्दुल्ला
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 28 Nov 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री को हिंसा के दौरान हिरासत में लिए गए लोगाें को रिहा कर देना चाहिए, इसके लिए केंद्र की मंजूरी की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
उमर ने ट्वीट कर कहा कि उनका क्या जो हजारों की संख्या में गिरफ्तार किए गए हैं और उनके केस कब वापस लिए जाएंगे। इसके लिए तो दिल्ली को कुछ नहीं करना।
गौरतलब है कि उमर ने यह ट्वीट सोमवार को दिल्ली में महबूबा मुफ्ती की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई मुलाकात के बाद किया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ राज्य के लोगों तक पहुंचने के लिए विश्वास बहाली के उपायों की दिशा में काम करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला ने ट्विटर पर यह भी कहा कि महबूबा मुफ्ती ने मुख्यमंत्री कार्यालय के सभी अधिकार सरेंडर कर दिए हैं, इसलिए उन्हें केंद्र के फैसले का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन