फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Omar Abdullah allegation Central government is trying to silence me independent candidates are being fielded a

उमर अब्दुल्ला का आरोप: मुझे चुप कराने की कोशिश कर रही केंद्र सरकार, मेरे खिलाफ उतारे जा रहे स्वतंत्र उम्मीदवार

Fri, 06 Sep 2024 10:56 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 06 Sep 2024 10:56 PM IST
सार

उमर ने कहा, मै लोगों के हित में बोलता हूं, उनके मुद्दे उठाता हूं। हमारी गरिमा के बारे में बात करता हूं, जो हमसे छीन ली गई है।

विज्ञापन
Omar Abdullah allegation Central government is trying to silence me independent candidates are being fielded a
उमर अब्दुल्ला - फोटो : एजेंसी

विस्तार

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार उन्हें चुप कराने की कोशिश कर रही है। विधानसभा चुनाव में उनके खिलाफ स्वतंत्र उम्मीदवार उतारे जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव में बारामुला से इंजीनियर रशीद उनके खिलाफ खड़े थे। उन्होंने जेल में रहते हुए पर्चा दाखिल किया। जेल से अपना संदेश रिकॉर्ड किया और भावनाओं के आधार पर वोट मांग मुझे हराया।

विज्ञापन

गांदरबल में एक चुनावी रैली में उमर ने कहा कि अब गांदरबल से विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया तो जेल में बंद सरजन बरकती उनके खिलाफ चुनाव लड़ने जा रहे हैं। मुझे यह सोचने पर मजबूर होना पड़ा कि इन लोगों को क्यों उनके ही खिलाफ खड़ा किया जाता है। यह घटना दिखाती है कि केंद्र सरकार कश्मीर में उन्हें दबाने की कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उमर ने कहा, मै लोगों के हित में बोलता हूं, उनके मुद्दे उठाता हूं। हमारी गरिमा के बारे में बात करता हूं, जो हमसे छीन ली गई है। भाजपा को यह पसंद नहीं। यही कारण है कि मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है। नेकां उपाध्यक्ष ने कहा, ये चुनाव सभी के लिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि 10 साल बाद हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed