{"_id":"a1def9ce2ff7cc80450a9f9a68253c0f","slug":"old-secretariat-has-caught-fire-in-srinagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने सचिवालय परिसर में आग, कई कार्यालय चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने सचिवालय परिसर में आग, कई कार्यालय चपेट में
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sun, 27 Dec 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराने सचिवालय परिसर स्थित स्वास्थ्य निदेशालय के भवन में रविवार देर रात अचानक आग लग गई। इसके साथ ही समाज कल्याण विभाग के दफ्तर को भी आग की लपटों ने चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
सचिवालय कंपाउंड में आग की सूचना पर तत्काल दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गईं।
जानकारी के अनुसार रात लगभग सवा नौ बजे लोगों ने पुराने सचिवालय से धुआं निकलते देखा। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पता चला कि स्वास्थ्य निदेशालय के भवन के ऊपरी तल में आग लग गई है।
विज्ञापन
आग की लपटें विकराल रूप धारण करतीं जा रहीं थीं। इसी दौरान समाज कल्याण विभाग के दफ्तर में भी आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग से काफी दस्तावेज तथा फाइलें जल गईं हैं।
विज्ञापन
हालांकि, फौरी तौर पर इसका पता नहीं चल सका है कि कितने का नुकसान है तथा आग कैसे लगी। आशंका जताई जा रही है कि शाट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। फोटो-सोशल मीडिया