{"_id":"c97a7d44d22bd752d1b128f98f4c0cba","slug":"old-man-killed-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,बिलावर
Updated Thu, 02 Apr 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार की सुबह बिलावर-फिंतर मार्ग पर चर्च के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क किनारे चल रहे एक बुजुर्ग राहगीर को बुरी तरह से कुचल डाला। इस हादसे में बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक ज्ञानचंद (75) पुत्र मुंशीराम देबल के रहने वाले थे। वे पंचायत पल्लन के पूर्व सरंपच थे। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह ज्ञानचंद जब सुबह की सैर से अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
उनके पीछे से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उनको टक्कर मार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। इस हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
इससे पहले की आसपास के लोग वहां पहुंचते बाइक सवार अपनी बाइक (जेके 14 डी/ 2930) को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिवार वालों के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर बाइक को जब्त करने के बाद चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, इस घटना से पंचायत हल्का पल्लन के साथ ही देबल में शोक की लहर दौड़ गई है।