फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   old man dies of cold in jammu kashmir

जम्मू में कड़ाके की ठंड से बुजुर्ग की मौत

Fri, 09 Jan 2015 10:35 PM IST
Updated Fri, 09 Jan 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
old man dies of cold in jammu kashmir

समूची रियासत हड्डियां कंपा देने वाली ठंड की चपेट में है। इस पर कोहरे की मार ने जनजीवन की रफ्तार पर धीमी कर दी है। कारगिल और लेह सबसे ज्यादा सर्द चल रहे हैं।

विज्ञापन


यहां सीजन की रिकार्ड ठंडी रात गुजरी। जम्मू दिन भर कोहरे की चादर में लिपटा रहा। वाहन, रेलगाडि़यां और विमानों की रफ्तार बेहद धीमी हो गई है।

कंपकंपा देनी वाली सर्दी से इंसानों के साथ पशु-पक्षियों को भी बेहाल कर दिया है। जानलेवा ठंड ने जम्मू के कनक मंडी इलाके में एक अधेड़ की जान ले ली।

मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में मौसम साफ जरूर रहेगा, लेकिन ठंड से भी कोई राहत नहीं मिलेगी। कारगिल में वीरवार की रात को न्यूनतम तापमान माइनस 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


दूसरे नंबर पर लेह माइनस 16.2 डिग्री सेल्सियस के साथ है। जम्मू में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 4.3 डिग्री दर्ज किया गया। रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में भी न्यूनतम तापमान माइनस 4.2 डिग्री तक पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड से जमी कश्मीर की डल झील

old man dies of cold in jammu kashmir

डल झील सहित अन्य नदी नालों पर बर्फ की परत जम गई है। कश्मीर घाटी के गेटवे काजीकुंड में भी रिकार्ड न्यूनतम तापमान माइनस 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विश्वविख्यात स्कीइंग रिजार्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस तीन डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि, ताजा बर्फबारी न होने से पर्यटकों को मायूसी जरूर है, लेकिन ठंड में कोई कमी नहीं है।

घाटी के अधिकांश स्थानों पर रात का तापमान शून्य से नीचे चल रहा है।

स्थान        न्यूनतम तापमान
कारगिल      माइनस 17.2
लेह          माइनस 16.2
पहलगाम      माइनस 6.4
श्रीनगर       माइनस 4.3
गुलमर्ग       माइनस 3.0
कुपवाड़ा       माइनस 4.7
कुकरनाग      माइनस  1.7
कटड़ा         7.3
जम्मू         4.3

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed