फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Old landmine found near Line of Control in Mendh, defused

Jammu News: मेंढर में नियंत्रण रेखा के पास मिली पुरानी बारूदी सुरंग, की निष्क्रिय

विज्ञापन
Old landmine found near Line of Control in Mendh, defused
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुंछ। उपजिला मेंढर में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के पास एक पुरानी बारूदी सुरंग मिली है, जिसे सेना के बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया। इससे समय रहते बड़ा हादसा टल गया।

वीरवार को दोपहर बाद करीब ढाई बजे उपजिला मेंढर में नियंत्रण रेखा पर साबरा गली क्षेत्र में सेना की अग्रिम चौकी के करीब एक पुरानी बारूदी सुरंग मिली। जवानों ने उच्चाधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद सेना के बम निरोधक दस्ते ने उसे सुरक्षित स्थान पर ले जा कर निष्क्रिय कर दिया। गौरतलब रहे कि नियंत्रण रेखा के आसपास के क्षेत्रों में घुसपैठ को रोकने के लिए बारूदी सुरंगें बिछाई जाती हैं। बारिश, बर्फबारी या भूस्खलन के कारण उनकी स्थिति में बदलाव आता है। कई बारे जानकारी नहीं होने पर सेना जवान उनकी चपेट में आकर घायल हो जाते हैं। ऐसे में समय रहते बारूदी सुरंग का पता चल जाने से बड़ा हादसा टल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed