फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ola-Uber Cab Service may start soon in the jammu and kashmir

खुशखबरीः रियासत में जल्द शुरू हो सकती है ओला-उबर कैब सेवा

Thu, 05 Oct 2017 10:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Thu, 05 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
Ola-Uber Cab Service may start soon in the jammu and kashmir
- फोटो : DEMO PHOTO
रियासत में ओला-उबर कैब सेवा शुरू होने की खबर से लोग खुश हैं। लोगों का कहना है कि ओला-उबर कैब सेवा सरकार को जल्द शुरू करनी चाहिए। इस सेवा के शुरू होने से आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। कैब का किराया जहां औसत से कम है, वहीं इसे किसी भी समय आसानी से मंगाया जा सकता है।
विज्ञापन


उधर, टैक्सी ऑपरेटरों ने ओला-उबर सेवा का विरोध शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि किसी भी सूरत में ओला-उबर को जम्मू में चलने नहीं देेंगे।जम्मू में बुधवार को ओला-उबर कैब सेवा को लेकर काफी चर्चा हुई। लोगों ने कहा कि इस समय शहर में इस प्रकार की सेवा की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन


शहर में इस समय परिवहन के साधन की कमी नहीं है, लेकिन उनकी मनमानी से यात्री काफी परेशान होते हैं। रात के समय कहीं जाना हो तो कोई साधन दिखाई नहीं देता। किसी आटो वाले को बुलाते भी हैं तो कई सौ रुपये मांगे जाते हैं। लोगों का कहना है कि रात के समय रेलवे स्टेशन से शहर में आने के लिए दो सौ से तीन सौ रुपये लोगों को खर्च करने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार की मनमानी इसलिए चल रही है, क्योंकि शहर के लोगों और यहां आने वाले यात्रियों के लिए दूसरा कोई साधन नहीं है। शहर के लोगों ने रियासत में ओला-उबर चलाने की सरकार की पहल को सराहा है। लोगों ने मांग की है कि सरकार को जल्द से जल्द इस सेवा को शुरू करने के लिए काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed