फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   oil mills production affected due to flood

बाढ़ से ऑयल मिलों को हुआ ये नुकसान, पढ़ें खबर

Sun, 28 Sep 2014 08:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 28 Sep 2014 08:17 PM IST
विज्ञापन
oil mills production affected due to flood

कश्मीर घाटी में आई भीषण बाढ़ का सबसे ज्यादा असर जम्मू की आयल मिलों पर पड़ा है। उत्पादन के मुकाबले खपत घटने के कारण कई मिल मालिकों को मजबूरन एक शिफ्ट कम कर काम करवाना पड़ रहा है। आयल मिल मालिक संजय बंसल का कहना है कि उनका 60-70 फीसदी उत्पादन कश्मीर घाटी में खपत होता है, जो पिछले 20-22 दिनों से पूरी तरह बंद पड़ा है।

विज्ञापन


घाटी को सप्लाई होने वाली लाइन टूट चुकी है। हालांकि रियासत के अन्य हिस्सों में उत्पादन को खपाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन फिर भी तैयार माल का स्टाक बढ़ने से उन्हें प्रोडक्शन घटाना पड़ा है। जम्मू संभाग के किश्तवाड़, डोडा, भद्रवाह, पुंछ, राजोरी जैसे इलाकों में सप्लाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन


कश्मीर घाटी के जिन इलाकों में स्थितियां सामान्य हो गईं हैं, वहां से भी कारोबारी व्यापार शुरू कर रहे हैं। आयल मिल कंपनियों का कहना है कि घाटी में आपदा के कारण भले ही भारी नुकसान हुआ है और उन्हें फिर से कारोबार स्थापित करने के लिए थोड़ा समय लगेगा लेकिन उन्हें उम्मीद है कि डेढ़-दो माह में वह काम शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर घाटी के व्यापारी भी कारोबार फिर से शुरू करने के लिए तत्पर हैं। वह लगातार उनसे संपर्क में हैं। उनके जीवन यापन का यही जरिया है लेकिन वहां अभी परिस्थितियां सामान्य होने में वक्त लगेगा। उन्होंने कहा कि भले ही घाटी के व्यापारियों के पास उनकी भारी राशि फंसी है, लेकिन संकट के समय वे उनके साथ खड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed