फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   OGW Booked Under PSA and three drug smugglers under narco act Sopore baramulla

जम्मू कश्मीर: सोपोर में ओजीडब्ल्यू पर लगा पीएसए, तीन कुख्यात ड्रग तस्करों पर लगाया नार्को एक्ट

Thu, 23 May 2024 02:47 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 23 May 2024 02:47 PM IST
सार

सोपोर पुलिस ने सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
OGW Booked Under PSA and three drug smugglers under narco act Sopore baramulla
हथकड़ी, arrest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के सोपोर में पुलिस ने तीन कुख्यात ड्रग तस्करों पर पीआईटी-एनडीपीएस अधिनियम के तहत और एक ओजीडब्ल्यू पर पीएसए के तहत मामला दर्ज किया है। चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन्हे जम्मू की कोट-भलवाल जेल में रखा गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोपोर पुलिस ने सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) के खिलाफ मामला दर्ज किया।

ओजीडब्ल्यू की पहचान नौपोरा कलां सोपोर निवासी अहसान-उल-हक के रूप में हुई है। सक्षम प्राधिकारी से आदेश प्राप्त करने के बाद उन पर पीएसए के तहत मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि हक को हिरासत में ले लिया गया है और सेंट्रल जेल कोट-भलवाल जम्मू में रखा गया है।
विज्ञापन


इस बीच, सोपोर में तीन ड्रग तस्करों पर नार्को एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया।
उनकी पहचान सोपोर के बरकत अहमद डार और मुसैब बशीर लोन और रफियाबाद के उमर बशीर जरगर के रूप में की गई है। उन पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (पीआईटी-एनडीपीएस) अधिनियम में अवैध तस्करी की रोकथाम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed