फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   OGW arrested in Rajori

Jammu News: राजोरी में आतंकी मददगार के घर पर एनसीबी की दबिश, जम्मू ले गई टीम

विज्ञापन
OGW arrested in Rajori
- नशा और हथियारों की तस्करी में शामिल होने का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

राजोरी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने शुक्रवार को चिंगस पुलिस चौकी के अंतर्गत कोटली बागला क्षेत्र से आतंकी मददगार व कुख्यात नशा तस्कर मोहम्मद यासीन को हिरासत में लिया है। टीम उसे लेकर जम्मू रवाना हो गई है। उससे पूछताछ के बाद आने वाले दिनों में बड़ी बरामदगी के आसार हैं।

सूत्रों के मुताबिक, मोहम्मद यासीन नियंत्रण रेखा के आर-पार आने जाने, नशीली दवाओं और हथियारोें की तस्करी के साथ आतंकियों के लिए ओवर ग्राउंड वर्कर के तौर पर कार्य करता है। वह एक हिस्ट्री शीटर है। कई बार पहले भी जेल जा चुका है। सूत्र बताते हैं कि एनसीबी जम्मू और चिंगस की पुलिस पार्टी ने यासीन के घर पर करीब 3 से 4 घंटे तक गहन तलाशी अभियान चलाया। हिस्ट्री शीटर पर ड्रोन के माध्यम से पाकिस्तानी सेना द्वारा नशीली दवाओं और हथियारोें की खेप पहुंचाने का संदेह है। हालांकि उसके घर से क्या-क्या बरामद हुआ इस बारे में अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed