फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   OFFICIALS REACHED FOR INVESTIGATION OF ATTACK ON GREF CAMP

GREF कैंप पर आतंकी हमले की जांच के लिए दिल्ली से पहुंचे अधिकारी

Tue, 10 Jan 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 10 Jan 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
OFFICIALS REACHED FOR INVESTIGATION OF ATTACK ON GREF CAMP
हमले की जांच के लिए पहुंचे अधिकारी - फोटो : demo pic

एलओसी पर पलांवाला सेक्टर में ग्रेफ के कैंप पर रविवार की देर रात हुए आतंकी हमले की जांच के लिए दिल्ली से ग्रेफ के डीजीबीआर लेफ्टिनेंट जनरल सुरेश शर्मा मंगलवार को बट्टल पहुंचे। ग्रेफ का कैंप बट्टल में ही है, जिस पर हमला हुआ। लेफ्टिनेंट जनरल के साथ कमांडर आरपी बांगर और चीफ इंजीनियर भी थे।

विज्ञापन


लेफ्टिनेंट जनरल समेत अन्य अधिकारियों ने आतंकी हमले से कैंप में हुुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की। ग्रेफ के अधिकारियों ने हमले और कैंप में आग लगने से जले दस्तावेजों के बारे में जानकारी जुटाई। कहा कि पूरी जांच के बाद नष्ट हुए दस्तावेजों को फिर से तैयार कराया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आतंकी हमले में मारे गए सभी कैजुअल वर्कर्स के परिवारों को राज्य और केंद्र सरकार की ओर से सहायता दिलाई जाएगी। गौरतलब है कि बट्टल स्थित ग्रेफ के कैंप में आतंकी हमले में तीन कैजुअल वर्करों की मौत हो गई थी और एक जख्मी हुआ है। ग्रेफ का यह कैंप एलओसी से महज दो किलोमीटर की दूरी पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों को परिवारों को सेना एक-एक लाख देगी

OFFICIALS REACHED FOR INVESTIGATION OF ATTACK ON GREF CAMP
Indian Army - फोटो : Amar Ujala
ग्रेफ के कैंप पर आतंकी हमले में मारे गए तीनों कैजुअल वर्कर्स के परिवार वालों को सेना एक-एक लाख रुपये की मदद देगी।

हमले में जख्मी वर्कर्स को भी 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। सेना ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना भी प्रकट की है। साथ ही घायल के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

गौरतलब है कि अखनूर के पास पलांवाला सेक्टर में सोमवार को आतंकवादियों ने हमला किया था जिसमें 3 कैजुअल वर्कर्स की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed