फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Officials busy preparing for PM public meeting people facing problems in government offices in vijaypur samba

विजयपुर: अधिकारी पीएम की जनसभा की तैयारी में व्यस्त, सरकारी कार्यालयों में लोगों को हो रही परेशानी

Fri, 15 Apr 2022 12:01 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 15 Apr 2022 12:01 PM IST
सार

प्रशासन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी अपने कार्यालयों में नहीं दिखाई दे रहे। जब चौथी श्रेणी के मुलाजिम से पूछते हैं तो यही जवाब मिलता है कि 24 को प्रधानमंत्री आ रहे हैं

विज्ञापन
Officials busy preparing for PM public meeting people facing problems in government offices in vijaypur samba
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को सांबा की पल्ली पंचायत में दौरे पर आ रहे हैं। इसको सफल बनाने के लिए जिले के अधिकारी दिन रात डटे हैं। इस कारण दफ्तरों में काम कराने पहुंच रही जनता परेशान हो गई है। कई दिन से प्रधानमंत्री के आने की तैयारी में तमाम प्रशासनिक अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों को छोड़कर पल्ली में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन


वहीं, हर वर्ग के लोगों को प्रधानमंत्री के आने पर उम्मीदें लगाए बैठा है। कुछ न कुछ हम लोगों को तोहफे के तौर पर देकर ही जाएंगे और महंगाई पर भी अंकुश लगाएंगे। लिहाजा 1965, 1971, 1947 के रिफ्यूजी भी आस लगाए बैठे हैं कि हमारी दूसरी किश्त भी चुनाव से पहले प्रधानमंत्री दे देंगे। इसमें कोई शक नहीं जम्मू के लिए बड़ी सौगात लेकर आ रहे हैं, मोदी यहां पर पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन


उनके प्रशासन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी अपने कार्यालयों में नहीं दिखाई दे रहे। चौथी श्रेणी के मुलाजिम के पास एक सीधा सा बहाना है कि मोदी आ रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों में जुटा हुआ है और जब लाचार लोगों विभाग में जाते हैं तो वहां पर कोई भी अधिकारी नहीं मिलता। जब चौथी श्रेणी के मुलाजिम से पूछते हैं तो यही जवाब मिलता है कि 24 को प्रधानमंत्री आ रहे हैं, अधिकारी सभी वहां पर व्यस्त हैं, जिस कारण अधिकारी अपने कार्यालय में काम ही दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रमेश कुमार, तीर्थ राम, जोगिंदर सिंह, हरपाल सिंह, दीपक शर्मा आदि ने बताया कि विभागों में अधिकारी नहीं दिख रहे हैं। इस कारण दूर-दूर से काम कराने वाले लोग जब कार्यालय पहुंचते हैं तो खाली कुर्सी ही दिखाई देती है। उनको निराश होकर घर वापस जाना पड़ रहा है। लोगों ने एलजी मनोज सिन्हा से मांग की है कि इस ओर ध्यान दिया जाए, ताकि लाचार लोगों का काम समय पर हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed