फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Officers will give training to Jammu and Kashmir girls to make them sub inspectors

जम्मू-कश्मीर: युवतियों को सब इंस्पेक्टर में भर्ती होने के लिए तैयार करेंगे अफसर, प्रशासन करवाएगा तीन माह का कोर्स

Sun, 14 Nov 2021 05:19 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 14 Nov 2021 05:19 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर पुलिस में सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए जम्मू शहर की युवतियों को विशेषज्ञ और अफसर प्रशिक्षण देकर तैयार करेंगे। जिला प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्रों की तरह अब जम्मू नगर निगम क्षेत्र की संभावित अभ्यर्थियों के लिए भी यह पहल की है। 
 

विज्ञापन
Officers will give training to Jammu and Kashmir girls to make them sub inspectors
जम्मू कश्मीर पुलिस में भर्ती परीक्षा के दौरान युवतियां। - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस में सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए जम्मू शहर की युवतियों को विशेषज्ञ और अफसर प्रशिक्षण देकर तैयार करेंगे। जिला प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्रों की तरह अब जम्मू नगर निगम क्षेत्र की संभावित अभ्यर्थियों के लिए भी यह पहल की है। इसमें किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। 20 नवंबर तक आवेदन किया जा सकेगा, जिसमें शारीरिक फिटनेस मानकों पर खरा उतरने वाली युवतियों का प्रशिक्षण एवं ओरिएंटेशन कोर्स के लिए चयन होगा।

विज्ञापन


चयनित युवतियों को तीन माह तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 100 अभ्यर्थियों को कोर्स के लिए चयनित करने की योजना है। इसमें अभ्यर्थियों को कॉलेज, पुलिस और युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के विशेषज्ञों से प्रशिक्षण दिलाने का प्रस्ताव है। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की ओर से सब इंस्पेक्टरों की भर्ती के लिए 1200 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं, जिसमें महिला उम्मीदवारों को भी बराबर का मौका दिया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रशासन इस विशेष कोर्स में महिला उम्मीदवारों को अकादमिक और शारीरिक रूप से तैयार करेगा। इसमें मेधावी छात्राओं को खेल, एनसीसी और अकादमिक उपलब्धियों के अनुसार बेहतर अभ्यर्थी बनाया जाएगा, ताकि वे परीक्षा उत्तीर्ण कर जम्मू-कश्मीर पुलिस में काबिल अफसर बन सकें। कोचिंग के लिए 18 से 30 आयु वर्ग की युवतियां आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें शैक्षणिक योग्यता स्नातक (न्यूनतम) होनी चाहिए। आवेदकों की बेसिक फिटनेस मेडिकल परीक्षा के आधार पर योग्यता की स्क्रीनिंग होगी। इसमें सामाजिक आर्थिक स्तर पर पिछड़े और अकादमिक, खेल व एनसीसी में उच्च मेरिट वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed