फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Officers reached Pally village PM favorite panchayat, water extraction work started solar plant site

अमर उजाला फालोअप: पीएम की पसंदीदा पंचायत पल्ली पहुंचे अफसर, सोलर प्लांट साइट से पानी निकासी का काम हुआ शुरू

Tue, 11 Oct 2022 02:08 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बाड़ी ब्राह्मणा (सांबा)
अमर उजाला नेटवर्क, बाड़ी ब्राह्मणा (सांबा) Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 11 Oct 2022 02:08 AM IST
सार

पल्ली पंचायत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 अप्रैल को देश की पहली कार्बन न्यूट्रल पंचायत घोषित किया था।अमर उजाला के सोमवार के अंक में इस समस्या को ‘पीएम दे गए थे सोलर प्लांट, आज आएं तो पहचान भी न पाएं’ के शीर्षक से खबर प्रकाशित कर उठाया था। इसके बाद पंचायत में लगातार अधिकारियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। 

विज्ञापन
Officers reached Pally village PM favorite panchayat, water extraction work started solar plant site
पीएम के पल्ली गांव पहुंची प्रशासनिक टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

देश की पहली कार्बन न्यूट्रल घोषित पल्ली पंचायत में सोलर प्लांट की बदहाली को उजागर करती अमर उजाला की खबर का सरकार ने संज्ञान लिया है। सोमवार को पल्ली पंचायत में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, ग्रामीण विकास विभाग समेत कई विभागों के अफसरों ने दौरा का स्थिति का जायजा लिया।

विज्ञापन


मौके पर ही सोलर प्लांट साइट में पानी निकासी के लिए मिट्टी डालने का काम शुरू करवा दिया गया। वहीं, घास की कटाई के भी निर्देश दिए गए। प्लांट में टूटे सोलर पैनल दुरुस्त करने को कहा गया है। अधिकारियों ने अन्य मुद्दों को लेकर भी पंचायत प्रतिनिधियों से बातचीत कर निर्देश जारी किए।  
विज्ञापन


पल्ली पंचायत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 अप्रैल को देश की पहली कार्बन न्यूट्रल पंचायत घोषित किया था। पल्ली को आदर्श पंचायत बताते हुए पीएम ने 500 केवी क्षमता के सोलर प्लांट का लोकार्पण किया था। प्रधानमंत्री दौरे के बाद पंचायत को उतनी तवज्जो नहीं दी गई। नतीजतन सोलर प्लांट अनदेखी का शिकार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कई अन्य काम भी अंजाम तक नहीं पहुंच पाए हैं। अमर उजाला के सोमवार के अंक में इस समस्या को ‘पीएम दे गए थे सोलर प्लांट, आज आएं तो पहचान भी न पाएं’ के शीर्षक से खबर प्रकाशित कर उठाया था।

इस खबर का संज्ञान लेते हुए ग्रामीण विकास विभाग के अतिरिक्त सचिव विशाल शर्मा, ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक मुमताज अली, विज्ञान एवं प्रौद्योगिका विभाग के अतिरिक्त सचिव शफीक अहमद, खंड विकास अधिकारी बाड़ी ब्राह्मणा सूरज सिंह जसरोटिया के साथ सोलर प्लांट का जायजा लेकर निर्देश जारी किए।

अधिकारियों ने माना - बारिश के पानी से क्षतिग्रस्त हो सकते हैं सोलर पैनल

सोलर प्लांट की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे जेकेडा के अतिरिक्त सचिव विशाल शर्मा ने सोलर प्लांट साइट से पानी निकासी और घास की कटाई के निर्देश दिए। सोलर पैनल से टूटी प्लेट हटाने को भी कहा। अधिकारी ने कहा कि पानी निकासी जरूरी है। ज्यादा बारिश होने से सोलर पैनल के डूबने या क्षतिग्रस्त होने की भी आशंका है। ऐसे में तत्काल कदम उठाने होंगे।

  •  23 अप्रैल को प्रधानमंत्री ने पल्ली पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनके अनुभव और सुझाव लेने के साथ कई सुविधाएं शुरू करने की जानकारी दी थी। सोमवार को गांव में पहुंचे अधिकारियों ने पंचायत प्रतिनिधियों से उन सुविधाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। इस पर सरपंच रणधीर शर्मा ने कहा कि सोलर प्लांट की देखरेख के लिए किसी की नियुक्ति की जाए। नए आधार कार्ड बनाने और सही करने के लिए सेंटर की सुविधा की भी मांग उठाई।

प्लांट की बिजली सीधे पंचायत को मिले

पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि पल्ली पंचायत के लिए सोलर प्लांट लगाया गया था, लेकिन इसकी बिजली ग्रिड स्टेशन बाड़ी ब्राह्मणा जा रही है। इसका पंचायत के निवासियों को फायदा नहीं मिल रहा है।

बुजुर्गों को पेंशन के लिए हो रही परेशानी

बुजुर्गों की पेंशन के लिए जम्मू-कश्मीर बैंक की शाखा का बिजनेस कॉरस्पॉंडेंट पंचायत घर में दिया जाना चाहिए, जिससे बुजुर्गों को पेंशन की सुविधा मिल पाए। इस समय बुजुर्ग गाड़ियों में धक्के खाते हुए पेंशन के लिए बैंक की शाखा में जाते हैं, जिससे उनको काफी परेशानी होती है।

जनसभा स्थल पर भरी जाए मिट्टी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के उपरांत जो खेल का मैदान हेलीपैड और जनसभा को संबोधित करने के लिए इस्तेमाल किया गया, वह ऊबड़ खाबड़ हो चुका है। उस पर मिट्टी भरी जाए, ताकि युवाओं के लिए खेलने का मैदान बन सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed