{"_id":"6619b7cf49d4de2d27077216","slug":"obc-community-protest-jammu-news-c-10-jam1008-339329-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: हरि सिंह पार्क में ओबीसी समुदाय के लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: हरि सिंह पार्क में ओबीसी समुदाय के लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। ओबीसी वर्ग के साथ अन्याय किया जा रहा है। सिर्फ लोगों को रिझाने के लिए समुदाय के लोगों के साथ झूठे वादे किए जा रहे हैं। अभी तक कोरी घोषणाएं ही की गईं मगर ओबीसी समुदाय को कोई लाभ नहीं मिला है। यह शब्द ओबीसी समुदाय के अलग-अलग संगठनों द्वारा किए गए प्रदर्शन में ओबीसी अधिकार तिरंगा यात्रा के समन्वयक बंसी लाल चौधरी और ओबीसी महासभा की महिला विंग की अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने करे। इस दौरान शांति मार्च भी निकाला गया और मांगें पूरी करने की मांग की गई।
उन्होंने कहा कि सांसद जुगल किशोर और जतिंद्र सिंह जम्मू संभाग से 10 साल संसद में रहे मगर समुदाय मे न्याय नहीं दिला पाए। इतना लंबा समय बीत गया मगर 27 फीसदी आरक्षण की बात तक नहीं की गई। जम्मू-कश्मीर ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति पिछले चार साल से बंद है। इसे बहाल नहीं किया गया। छात्रों को पढ़ाई करने में परेशानी आ रही है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ओबीसी आरक्षण को खत्म करने में लगी हुई है। इस सरकार ने अन्य जातियों को ओबीसी सूची में जोड़ा है जिनको मंडल कमीशन ने ओबीसी वर्ग की सूची में शामिल नहीं किया है। सवर्ण जातियां भी ओबीसी में जोड़ी जा रही हैं। इस मौके पर अरजीत कुमार, अर्जुन मेहरा, दर्शन मेहरा, बलवंत कटारिया, विजय कुमार, मोहन लाल, मनोहर लाल, बंसी लाल और अन्य मौजूद रहे।