फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   obama will watch jammu kashmir's tradition during 26 january parade

जम्मू-कश्मीर की संस्कृति से रूबरू होंगे ओबामा

Sat, 17 Jan 2015 12:33 PM IST
Updated Sat, 17 Jan 2015 12:33 PM IST
विज्ञापन
obama will watch jammu kashmir's tradition during 26 january parade

नई दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस की मुख्य परेड में मुख्य अतिथि अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा रियासत की संस्कृति से रूबरू होंगे। इस बार राज्य की झांकी में जम्मू, कश्मीर और लद्दाख की संस्कृति को शामिल किया गया है।

विज्ञापन


इसमें जहां भद्रवाह का डुग्गर कुड नृत्य दिखेगा तो वहीं हसीन वादियों में बसा कश्मीर का रौफ नृत्य छटा बिखेरेगा। इसके साथ लद्दाख प्रांत के कारगिल के दूरवर्ती इलाके नोगरा का फ्लावर नृत्य भी आकर्षित करेगा।
विज्ञापन


झांकी में राज्य से 16 महिला और 17 पुरुष कलाकार शामिल हो रहे हैं। जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी के अतिरिक्त सचिव डा. अरविंदर सिंह अमन के अनुसार झांकी के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं और उम्मीद है कि राज्य के कलाकार मुख्य परेड में बेहतर प्रदर्शन करने में सफल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डोगरी कुड नृत्य देखेंगे ओबामा

obama will watch jammu kashmir's tradition during 26 january parade

राज्य के कलाकारों को झांकी के लिए नई दिल्ली के आर्मी कैंप में राष्ट्रीय रंगशाला में कड़ा अभ्यास कराया जा रहा है। यह पहला मौका है कि जब राज्य की झांकी में तीनों खित्तों की संस्कृति पर सारा ध्यान केंद्रित किया गया है।

खासकर डोगरी कुड नृत्य को राजपथ पर देखने का अलग ही नजारा होगा। कलाकारों को प्रोग्राम अफसरों की देखरेख में प्रशिक्षित किया जा रहा है। पिछले एक हफ्ते से रंगशाला शिविर में अन्य राज्यों के साथ जेएंडके का दस्ता तैयारियों में जुटा हुआ है।

गणतंत्र दिवस की परेड में इस बार मुख्य अतिथि के तौर पर अमेरिका के राष्ट्रपति ओबामा शामिल हो रहे हैं। जिससे रियासत की लोक संस्कृति से विदेशी मेहमान भी रूबरू होंगे।

समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप

obama will watch jammu kashmir's tradition during 26 january parade

युवा सेवा एवं खेल विभाग के डीजी स्पोर्ट्स नवीन अग्रवाल ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इसमें मार्च पास्ट, बैंड दस्ते आदि मुद्दों पर चर्चा की गई।

एमए स्टेडियम में हो रहे मुख्य गणतंत्र समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल कनाल रोड, प्रेजेंटेशन कान्वेंट स्कूल जम्मू, गर्ल्स हायर सेकेंडरी शास्त्रीनगर, एसआरएमएल एचएसएस जम्मू, गर्ल्स एचएसएस रिहाड़ी, गर्ल्स एचएसएस एम मंडी, जेएंडके पुलिस पब्लिक स्कूल मीरां साहिब शामिल होंगे।

इसके अलावा 27 जनवरी को महिला कालेज गांधीनगर में विभाग की ओर से महिला सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed