कश्मीरी एजेंसियों के हवाले ओबामा की सुरक्षा!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद निरोधी आपरेशनों में शानदार रिकार्ड वाले खुफिया एजेंसियों के दर्जन भर अधिकारियों को नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में तैनात किया जा रहा है।
खासतौर से इन अधिकारियों की ड्यूटी अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की सुरक्षा को पुख्ता करने की रहेगी। गणतंत्र दिवस समारोह में संदिग्धों पर खास नजर रखने की इनकी ड्यूटी रहेगी।
खुफिया एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहने को देखते हुए 19 जनवरी से ही रियासत में तैनात खुफिया एजेंसियों के कई अधिकारियों को दिल्ली में तैनात कर दिया जाएगा।
गणतंत्र दिवस समारोह में संदिग्धों पर खास नजर होगी
गणतंत्र दिवस समारोह में आतंकवादी संगठनों की धमकियों को देखते ही खास तौर से जम्मू-कश्मीर में तैनात अधिकारियों को स्पेशल ड्यूटी पर तैनात किया जा रहा है।
इसकी वजह यह है कि जम्मू-कश्मीर में तैनाती की वजह से खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों खासतौर से फील्ड में रहने वाले अधिकारियों को आतंकवादियों की गतिविधियों से लेकर संदिग्धों पर नजर होती रही है। ऐसे में कोई संदिग्ध दिल्ली तक न पहुंच जाए, इसके लिए इनकी तैनाती की जा रही है।
कश्मीर में आतंकवाद निरोधी अभियानों में अहम भूमिका निभा चुके खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों को खास तौर से स्पेशल ड्यूटी पर बुलाया गया है। वे सादी वर्दी में नई दिल्ली में रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट के अलावा गणतंत्र दिवस समारोह के आसपास के स्थलों पर तैनात रहेंगे।