{"_id":"b3a9c48fe5b07bbbddcd6531141f9d9d","slug":"nursing-college-to-be-set-up-in-jammu-kistwar-and-rajouri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन तीन जिलों में स्थापित होंगे नर्सिंग कालेज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन तीन जिलों में स्थापित होंगे नर्सिंग कालेज
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 20 Nov 2015 09:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय (बीजीएसबीयू) राजोरी को जम्मू संभाग में स्वास्थ्य ढांचे के लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन की मांग को पूरा करने के लिए तीन नर्सिंग कालेज राजोरी, जम्मू और किश्तवाड़ जिलों में खोलने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने जेके वक्फ काउंसिल की 16वीं बैठक में यह निर्देश जारी किए हैं। मुफ्ती ने विश्वविद्यालय के वीसी से कहा कि वह नर्सिंग कालेजों पर काम जल्द शुरू करने की दिशा में कदम उठाएं।
विज्ञापन
बीजीएसबीयू अपना कालेज स्कूल आफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेस राजोरी परिसर में ही शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि जम्मू और कश्मीर संभाग में दो एम्स स्थापित होने हैं, पांच नए मेडिकल कालेज भी रियासत में स्थापित हो रहे हैं। इसके लिए प्रशिक्षित पैरा मेडिकल स्टाफ खासतौर से नर्सों की मांग बढ़ेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने जम्मू में माडल स्कूल स्थापित करने के भी दिशा निर्देश जारी किए। इनमें कुछ सीटें समाज के दबे कुचले और गरीब वर्ग के लिए आरक्षित करने के भी कहा। उन्होंने पाटा बोहड़ी में वक्फ भूमि पर फ्लैटों के निर्माण के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की।