फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Number of local terrorists in Kashmir reduced to double digits

Jammu Kashmir DGP: कश्मीर में स्थानीय आतंकियों की संख्या दो अंकों तक सिमटी, विदेशियों को किया जा रहा ट्रैक

Wed, 23 Nov 2022 07:57 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 23 Nov 2022 07:57 PM IST
सार

बारामुला जिले में पहुंचे डीजीपी ने कहा, आतंकवाद विरोधी अभियान लगातार चल रहे हैं और बहुत जल्द शेष आतंकवादियों को भी खत्म कर दिया जाएगा। उत्तरी कश्मीर वर्तमान में लगभग शांतिपूर्ण है और अब आतंकवाद का प्रभाव कम है।

विज्ञापन
Number of local terrorists in Kashmir reduced to double digits
डीजीपी दिलबाग सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने कहा कि कश्मीर में सक्रिय स्थानीय आतंकवादियों की संख्या दो अंकों (डबल डिजिट) में सिमट गई है। वही, विदेशी (पाकिस्तानी) आतंकी भी कम संख्या में सक्रिय हैं, जिन्हें ट्रैक किया जा रहा है।

विज्ञापन


उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के दौरे के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए डीजीपी ने कहा, आतंकवाद विरोधी अभियान चल रहे हैं और बहुत जल्द शेष आतंकवादियों को भी खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक समय उत्तरी कश्मीर आतंकवाद से बुरी तरह प्रभावित था और वर्तमान में यह जगह लगभग शांतिपूर्ण है और अब आतंकवाद का प्रभाव कम है।
विज्ञापन


हाइब्रिड आतंकवाद के बारे में डीजीपी ने कहा कि यह एक चुनौती रही है क्योंकि सीमा पार के आका युवाओं को हथियार और लक्ष्य देकर लुभा रहे थे। हम इस चुनौती का सामना करने में काफी हद तक सफल रहे हैं। इस साल अब तक जम्मू-कश्मीर में हाइब्रिड आतंकवादियों के 100 से अधिक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर फाइट ब्लॉग के बारे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि एलओसी के पार बैठे कुछ तत्व कश्मीर में शांति को पचा नहीं पा रहे हैं। इसलिए पुलिस, मीडिया कर्मियों और यहां तक कि जनप्रतिनिधियों को भी धमकियां देते रहते हैं।


उन्होंने कहा कि मीडिया कर्मियों को चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम पहले ही ब्लॉग और इसे चलाने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर चुके हैं। इस ब्लॉग को हैंडल करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी ने अपने इस दौरे के दौरान उत्तरी कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed