फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   number of amarnath pilgrims are decline after violence

हिंसा के बाद अमरनाथ यात्रियों ने बदला रास्ता

Sun, 20 Jul 2014 09:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sun, 20 Jul 2014 09:23 AM IST
विज्ञापन
number of amarnath pilgrims are decline after violence
एक अधिकृत प्रवक्ता ने कहा कि पहले जैसी रौनक आज नजर नहीं आई। दिन भर वहां सन्नाटा पसरा रहा और सुबह 11 बजे तक कुल 1390 ही श्रद्धालु पैदल ट्रैक पर यात्रा करने के लिए रवाना हुएइनमें 1100 पुरुष,281 महिलाएं तथा 9 साधु शामिल थे। इस रास्ते हेलिकॉप्टर सेवा भी दिन भर चलती रही।
विज्ञापन


प्रवक्ता के अनुसार चंदनवाड़ी से आज सुबह 4579 शिव भक्तों को गुफा की ओर भेजा गया। इनमें 3786 पुरुष,681 महिलांए,106 साधु तथा 6 बच्चे शामिल रहे।
 
इस बीच पवित्र अमरनाथ गुफा में स्थापित हुए शिवलिंग के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। आंकड़ा तीन लाख के करीब पहुंच चुका है।

विज्ञापन


एक सरकारी जानकारी के अनुसार अब तक 2,83,762 शिवभक्त हिमलिंग के दर्शन कर वापस लौट चुके हैं, जबकि शनिवार को दर्शन करने वाले भक्तों की कुल तादाद 7189 रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालटाल की ओर से जाने वालों में कमी

number of amarnath pilgrims are decline after violence

बालटाल आधार शिविर में हुई हिंसा के बाद उस रास्ते से जाने वाले यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

इतना ही नहीं शनिवार को दिनभर वहां पहुंचे श्रद्धालुओं की संख्या में भी काफी कम रही। वैसे पहलगाम की ओर से पैदल यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में कमी नहीं आई है।

चंदनवाड़ी से शनिवार सुबह 4579 शिवभक्त पवित्र गुफा की ओर रवाना हुए, जबकि करीबी रास्ते वाले बालटाल आधार शिविर से जाने वालों की संख्या कम होकर मात्र 1390 रह गई।

दिन भर स्थ‌ित‌ि रही सामान्य

number of amarnath pilgrims are decline after violence

बालटाल आधार शिविर में शनिवार को दिनभर स्थिति समान्य बनी रही। हिंसा के बाद इसमें पहुंचने वालों की संख्या में काफी गिरावट हुई, लेकिन वहां दौरा करने वाले आला अधिकारियों की संख्या आज काफी रही।

बड़ी संख्या में प्रशासनिक, सैन्य तथा श्राईन बोर्ड के अधिकारी वहां नजर आए। केंद्रीय रिर्जव पुलिस बल यात्रा को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करवाने में जुटे हुए हैं।

सेना तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों के कर्मचारी शिवभक्तों की राह देखते रहे, लेकिन हिंसा ने यात्रा को इस कदर प्रभावित किया कि आज आधार शिविर में बड़ी ही कम संख्या में लोग वहां पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed