फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Nozzle between omar abdullah and cm mehbooba mufti on stone pelting

जम्मू-कश्मीरः इश्क में नाकाम हुए तो मजनूं मियां बन गए पत्थरबाज, जानें पूरा माजरा

Wed, 31 Jan 2018 10:43 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Wed, 31 Jan 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
Nozzle between omar abdullah and cm mehbooba mufti on stone pelting
kashmir unrest - फोटो : BASIT ZARGAR

इश्क में नाकाम रहे तो मजनूं मियां ने खुदकुशी का फैसला कर लिया। लेकिन किसी ने उसे सलाह दी कि इस्लाम में खुदकुशी गुनाह है। यह गुनाह किया तो जहन्नुम मिलेगा। अच्छा है कि सुरक्षा बलों के बंकर पर पत्थर फेंको, जवाबी कार्रवाई में शहीद हो जाओगे तो जन्नत मिलेगी।

विज्ञापन


तब से मजनूं साहब सेना के बंकर पर पत्थर फेंकने लगे। जब गिरफ्तार हुए तो ये बात उसने खुद पुलिस के सामने कबूल की।घाटी में युवाओं को अलगाववादी किस कदर भड़का रहे हैं इसका दिलचस्प किस्सा सोमवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा में सुनने को मिला।
विज्ञापन


इस मसले पर विधानसभा में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती व पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भिड़ गए। दरअसल विधानसभा में शोपियां में फायरिंग में दो युवकों के मारे जाने पर विपक्ष के काम रोको प्रस्ताव पर चर्चा चल रही थी। चर्चा में जवाब देते हुए मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने उमर के बयान का उदाहरण देते हुए कहा कि उमर ने पहले कहा था कि बंकरों पर पथराव आत्महत्या के समान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाशों पर सियासत मुझे नहीं आतीः उमर

Nozzle between omar abdullah and cm mehbooba mufti on stone pelting

 इस पर सदन में मौजूद उमर ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि मैं सीएम के जवाब के बीच में नहीं उठता अगर मेरा नाम नहीं लिया गया होता। उन्होंने कहा कि मुझे लाशों पर सियासत करनी नहीं आती। सीएम लाशों पर सियासत करती हैं।

उमर ने कहा कि उन्होंने सुसाइड और बंकर की बात किसी अन्य संदर्भ में कही थी। फिर उमर ने इस घटना के बारे में सदन को विस्तार से जानकारी दी। हालांकि, मुख्यमंत्री ने इस जवाब पर कोई प्रतिरोध नहीं किया।

उन्होंने उमर का नाम लिए बगैर सिर्फ इतना कहा कि पता नहीं सच्चाई से क्यों भागते हैं। कभी एक बात फिर कभी दूसरी बात। इसके बाद उन्होंने शोपियां प्रकरण को लेकर सदन को सरकार की तरफ से की गई कार्रवाई की जानकारी दी।

इस किस्से से ये जरूर जाहिर हो गया कि पत्थरबाजी केवल सेना तथा सुरक्षा बलों के खिलाफ कथित नाराजगी का ही नतीजा नहीं है, बल्कि युवाओं को छोटी-छोटी बातों पर अलगावदी गुमराह कर सुरक्षा बलों पर पत्थर बरसवाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed