फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Now you will get land related documents from your home

Jammu News: अब घर बैठे मिलेंगे जमीन से जुड़े कागजात

विज्ञापन
Now you will get land related documents from your home
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। प्रदेश के लोग अब अपनी जमीन से जुड़े जरूरी दस्तावेज घर बैठे ही ऑनलाइन हासिल कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें सरकारी दफ्तरों या रिकॉर्ड रूम के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। राजस्व विभाग ने जम्मू और श्रीनगर के केंद्रीय रिकॉर्ड रूम की सेवाएं अब ऑनलाइन कर दी हैं। इसकी शुरुआत मंगलवार को वित्त आयुक्त (राजस्व) शालीन काबरा ने की।

काबरा ने बताया कि इस नई सुविधा से आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। अब उन्हें किसी भी जरूरी दस्तावेज के लिए न तो लंबी लाइन में लगना पड़ेगा और न ही बार-बार दफ्तर जाना होगा। अब मोबाइल फोन या कंप्यूटर से आसानी से आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

इस सुविधा से सरकारी कामकाज में तेजी आएगी और भागदौड़ कम होगी। इन सेवाओं का लाभ लेने के लिए लोग jkrevenue.nic.in वेबसाइट पर जा सकते हैं। यह वेबसाइट मोबाइल, टैबलेट और कंप्यूटर पर आसानी से चलती है। आने वाले समय में और भी सेवाएं ऑनलाइन की जाएंगी, ताकि लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed