{"_id":"685b10081dcceb319404afad","slug":"now-you-can-take-admission-in-pg-in-jammu-university-till-7th-july-jammu-news-c-10-jam1003-644219-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अब सात जुलाई तक ले सकेंगे जम्मू विश्वविद्यालय में पीजी के प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अब सात जुलाई तक ले सकेंगे जम्मू विश्वविद्यालय में पीजी के प्रवेश
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में तीन दौर की काउंसलिंग के बाद स्नातकोत्तर यानी पीजी की खाली रह गई सीटों पर प्रवेश के लिए अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब सात जुलाई तक एडमिशन हो सकेंगे। जम्मू विश्वविद्यालय की तरफ से आखिरी दौर के काउंसलिंग कार्यक्रम में मामूली बदलाव किया गया है। पहले चार जुलाई अंतिम तिथि थी।
विश्वविद्यालय की ज्वाइंट रजिस्ट्रार (एकेडमिक अफेयर्स) के अनुसार अब मॉप अप राउंड के बाद दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश का पहला दौर एक और दो जुलाई को चलेगा। दस्तावेजों के भौतिक सत्यापन के लिए अभ्यर्थी को इन तारीखों में सुबह 10 बजे व्यक्तिगत रूप से रिपोर्ट करना होगा। सत्यापन प्रक्रिया दोपहर दो बजे तक लेगी। यह प्रक्रिया कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी), जम्मू यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (जेयूईटी) के स्कोर के आधार पर प्रवेश लेने वालों के साथ ही सेल्फ फाइनेंस सीटों के लिए निर्धारित समय पर होगी।
अगर इसके बाद भी सीटें खाली रह जाती हैं संबंधित सीटों का मैट्रिक्स कैंपसवार तीन जुलाई को जारी किया जाएगा। उन सीटों के लिए काउंसलिंग/प्रवेश का दूसरा और अंतिम दौर चार और पांच जुलाई को चलेगा। विश्वविद्यालय के मेन कैंपस में दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगी। सभी आवेदकों को मूल दस्तावेजों के भौतिक सत्यापन के लिए व्यक्तिगत रूप से रिपोर्ट करना होगा।