{"_id":"1a9d49279db74447ab53adfd9fc25372","slug":"now-you-can-know-about-polic-man-with-just-one-click-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एक क्लिक पर मिलेगी पुलिसकर्मियों की डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एक क्लिक पर मिलेगी पुलिसकर्मियों की डिटेल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 29 Nov 2015 09:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएंडके पुलिस आर्गनाइजेशन में कर्मचारियों और अफसरों का विवरण अब कंप्यूटर के एक क्लिक में उपलब्ध होगा। विभाग की ओर से तमाम पुलिसकर्मियों और अफसरों का डाटा सेंट्रलाइज्ड पर्सनल इन्फोरमेशन सिस्टम (सीपीआईएस) में कैद किया जा रहा है। इसके तहत यूनिट आधार पर आनलाइन अवलोकन और विश्लेषण भी हो सकेगा।
विज्ञापन
उच्च पुलिस अधिकारी के अनुसार सीपीआईएस मई 2012 में लांच किया गया था और सभी विभागों को अपने स्टाफ की जानकारियां मुहैया करवाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कुछ विभागों ने अभी तक पूरा रिकार्ड जमा नहीं करवाया है। इसके लिए शार्ट टर्म ट्रेनिंग भी दी गई थी। इसके लिए सभी यूनिट को 2 एमबीपीएस लीज लाइन भी उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन
डीजीपी के राजेंद्रा कुमार ने अभी तक डाटा पूरी तरह समायोजित नहीं किए जाने को गंभीरता से लिया है। सभी यूनिट को 15 दिसंबर तक बैक लाग एंट्री का काम पूरा करने के आदेश दिए हैं। डीजीपी ने आदेश में कहा है कि यदि अंतिम तिथि तक कोई यूनिट बैक लाग एंट्री का काम पूरा करने में असफल रहती है तो उन्हें इसका स्पष्टीकरण देना होगा।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी के डाटा में आचरण, पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक योग्यता, वेतन का विवरण, तैनाती और उसके नामिनी तक की सारी जानकारी होगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह काम पूरा हो जाने से एक पुलिसकर्मी के सेवाकाल की सभी जानकारी एक क्लिक में मिल पाएगी।
इसके अलावा कभी जरूरत पड़ने पर अलग-अलग रिकार्ड के लिए फाइलें नहीं छाननी पड़ेगी। इसका मुख्य उद्देश्य पुलिस आर्गनाइजेशन को पेशेवर बनाना है।