फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   now teachers will get punishment and gifts both

वाह! अब शिक्षकों को भी मिलेगी सजा और तोहफा

Thu, 24 Dec 2015 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 24 Dec 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
now teachers will get punishment and gifts both

सरकारी स्कूलों में शिक्षकों को प्रदर्शन के अनुसार पुरस्कार और सजा देने की नीति लागू होगी। शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने वाले शिक्षक पुरस्कृत होंगे जबकि स्तर को गिराने वाले शिक्षकों को सजा का सामना करना होगा।

विज्ञापन


राज्य सरकार प्राइज एंड पनिशमेंट नीति पर काम कर रही है जिसे जल्द ही लागू किया जाएगा। शिक्षा राज्य मंत्री प्रिया सेठी ने शहर के कई स्कूलों में निरीक्षण के दौरान इस बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्कूल में आने से पहले शिक्षक अपना लेसन ठीक से तैयार करें। पढ़ाए जाने वाले विषय की पूरी समझ होने के बाद ही बच्चों को बेहतर ढंग से पढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को सरल और स्पष्ट रूप से अध्ययन करवाया जाना चाहिए। राज्यमंत्री ने कच्ची छावनी, बाहू फोर्ट, पक्का तालाब और गोरख नगर में स्कूलों का निरीक्षण किया।

उन्होंने मौजूदा सरकार के कार्यकाल में किए गए शिक्षा सुधार कार्यक्रम पर जमीनी हकीकत जानने का प्रयास किया। वर्ष 2016 को अभिव्यक्ति का वर्ष बताते हुए मंत्री ने कहा कि शिक्षक बच्चों को बेहतर ढंग से विषय को समझने और उस पर अपनी प्रभाव पूर्ण अभिव्यक्ति रखने में सक्षम बनाएं।

उन्होंने पढ़ाई में कमजोर बच्चों के लिए विशेष कक्षाएं लगाने की हिदायतें जारी कीं। वहीं राज्यमंत्री ने क्रिसमस पर्व पर सहारा स्पेशल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।


स्कूल में सेठी ने कहा कि विशेष बच्चों की सहायता के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इसके लिए मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा दी गई हिदायतों के अनुसार सुविधाएं देने पर काम चल रहा है। स्कूली दौरे पर मुख्य शिक्षा अधिकारी जम्मू जोगिंदर कुमार सूदन भी साथ शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed