फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   now teachers will be transferred in every two years

अब हर दो साल में शिक्षक का तबादला

Wed, 08 Apr 2015 09:55 AM IST
Updated Wed, 08 Apr 2015 09:55 AM IST
विज्ञापन
now teachers will be transferred in every two years

रियासत

विज्ञापन
में शिक्षकों का हर दो साल में तबादला होगा और पारदर्शी तबादला नीति से तबादलों का बाजार बंद होगा। विधान परिषद में मंगलवार को पीडीपी सदस्य फिरदोस टाक के सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने यह खुलासा किया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग में अब तक कोई शिक्षक 15 से बीस साल में एक ही स्कूल में तैनात है और कोई एक या दो साल में ही बदल दिया जाता है।

इससे सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर ऊपर उठाने में दिक्कत होती रही है। उन्होंने कहा कि तबादलों के लिए शिक्षक मुख्य शिक्षा अधिकारियों से लेकर निदेशक कार्यालय में चक्कर लगाते रहते हैं और बच्चों की पढ़ाई की तरफ ध्यान नहीं रहता। उन्होंने प्रयास किया है कि शिक्षकों को मुख्य शिक्षा अधिकारियों या निदेशक के कार्यालय का तबादलों के लिए चक्कर न लगाना पड़े।

शिक्षा का स्तर बढ़ाने को कवायद

now teachers will be transferred in every two years

इसके लिए पारदर्शी तबादला नीति को तैयार किया जा रहा है। दो साल में हर शिक्षक का तबादला होगा। इससे शिक्षक भी मानसिक रूप से तैयार रहेगा और तबादलों का बाजार भी बंद हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए मंत्री ने उदाहरण देते हुए कहा कि जम्मू में श्री रणवीर हायर सेकेंडरी स्कूल को माडल स्कूल के तौर पर तैयार किया जाएगा और वह अपने आसपास के स्कूलों को भी देखेगा।

उन्होंने अब तक रणवीर स्कूलों के आसपास छह स्कूल हैं और इनमें चार स्कूल बिना बच्चों के ही चलते रहे। इससे पूर्व पीडीपी सदस्य फिरदोस टाक, कांग्रेस सदस्य गुलाम नबी मोंगा ने भी शिक्षा से संबंधित कई सवाल पूछे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed