{"_id":"6480171dc4e3c703890e9059","slug":"now-prasad-of-maa-vaishno-devi-to-be-available-at-jammu-airport-lieutenant-governor-started-prasad-center-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: अब जम्मू हवाई अड्डे पर मिलेगा मां वैष्णो देवी का प्रसाद, उपराज्यपाल ने किया प्रसाद केंद्र शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: अब जम्मू हवाई अड्डे पर मिलेगा मां वैष्णो देवी का प्रसाद, उपराज्यपाल ने किया प्रसाद केंद्र शुरू
Wed, 07 Jun 2023 11:05 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 07 Jun 2023 11:05 AM IST
सार
अब जम्मू हवाई अड्डे पर माता वैष्णो देवी का प्रसाद मिल सकेगा। प्रसाद केंद्र पर प्रीमियम पंचमेवा, स्वर्ण पदक, चांदी के सिक्के और अन्य स्मृति चिह्न उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
जम्मू हाईवे अड्डे पर यात्रियों को प्रसाद देते हुए उपराज्यपाल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश-विदेश से आने वाले यात्रियों को अब जम्मू हवाई अड्डे पर माता वैष्णो देवी का प्रसाद मिल सकेगा। प्रसाद केंद्र पर प्रीमियम पंचमेवा, स्वर्ण पदक, चांदी के सिक्के और अन्य स्मृति चिह्न उपलब्ध होंगे। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को जम्मू हवाई अड्डे के प्रस्थान क्षेत्र में माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के प्रसाद सह स्मारिका केंद्र का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने कहा कि यह सुविधा देशभर से माता वैष्णो देवी के भक्तों की लंबे समय की मांग को पूरा करेगी। तीर्थ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए बोर्ड द्वारा कई पहल की गई हैं। देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए कई डिजिटल सुविधाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने हवाई अड्डे पर लोगों में प्रसाद के पैकेट वितरित किए।
विज्ञापन
मौजूदा प्रतिष्ठानों में 7 काउंटरों के संचालन के अलावा पिछले दस माह में पांच समर्पित प्रसाद केंद्रों सह स्मारिका दुकानों का संचालन किया गया है। इस वर्ष फरवरी में भवन में भी एक आधुनिक प्रसाद केंद्र सह स्मारिका प्रतिष्ठान शुरू किया गया था। वैज्ञानिक तरीकों से वैष्णो देवी में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इस दौरान मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता, उपराज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ. मंदीप कुमार भंडारी मौजूद रहे।
विज्ञापन