फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   now online test for driving learning license in jammu rto

जम्मूः लर्निंग लाइसेंस के लिए अब होगा ऑनलाइन टेस्ट, आरटीओ ने शुरू की नई व्यवस्था

Fri, 13 Oct 2017 12:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Fri, 13 Oct 2017 12:15 PM IST
विज्ञापन
now online test for driving learning license in jammu rto
इस प्लान के तहत 2 एमबीपीएस की स्पीड शुरुआत में 1 जीबी के लिए ही मिलेगी। इसके बाद 1 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी। 249 रुपये में 300 जीबी डाटा प्लान का फायदा 6 महीने तक मिलेगा। इसमें टेलीफोन का मासिक किराया अतिरिक्त से नहीं लिया जाएगा और सोमवार से शनिवार रात्रि 9 बजे से प्रात: 7 बजे तक और रविवार को पूरा दिन किसी भी नेटवर्क पर देश में कहीं भी सभी कॉल मुफ्त में होंगी। - फोटो : डेमो फोटो

लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए होने वाले टेस्ट में अब पक्षपात नहीं हो सकेगा। एक माह के अंदर आरटीओ की ओर से लर्निंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन टेस्ट होगा। आवेदक आएगा और कंप्यूटर पर बैठकर सवालों के जवाब देगा। उसके द्वारा दिए गए सही उत्तर के साथ छेड़छाड़ नहीं हो सकेगी।

विज्ञापन


आरटीओ मेें अभी तक लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए इंस्पेक्टर आवेदकों से पोस्टर पर बने यातायात चिह्नों पर हाथ रखकर उसका अर्थ पूछता है। कई बार लोग सही जवाब भी देते हैं, लेकिन उन्हें फेल कर दिया जाता है। इस संबंध में आरटीओ को काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं।
विज्ञापन


इस समस्या का समाधान करते हुए आरटीओ में अब यह टेस्ट ऑनलाइन कराने का निर्णय लिया गया है। आवेदक कंप्यूटर पर बैठक लर्निंग लाइसेंस के संबंध में सवालों के जवाब दे सकेंगे। इस टेस्ट का पूरा डाटा सर्वर पर सेव होने के कारण इसके साथ कोई छेड़छाड़ भी नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे इन लोगों को काफी राहत मिलेगी जो यातायात नियमों की जानकारी तो रखते हैं, लेकिन इंस्पेक्टर से सेटिंग न होने के कारण इस टेस्ट में फेल हो जाते हैं। आरटीओ दीपराज ने बताया कि इस माह के अंत तक यह नई व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed