{"_id":"5fb52e068ebc3e9ba007d8c3","slug":"now-indian-soldiers-will-stay-in-minus-40-degree-cold-40-feet-snow-on-lac","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएसी पर माइनस 40 डिग्री की ठंड 40 फुट बर्फ में भी डटे रहेंगे जांबाज, सैन्य हैबिटैट तैयार करने का काम हुआ पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलएसी पर माइनस 40 डिग्री की ठंड 40 फुट बर्फ में भी डटे रहेंगे जांबाज, सैन्य हैबिटैट तैयार करने का काम हुआ पूरा
Wed, 18 Nov 2020 07:51 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लेह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लेह
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 18 Nov 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
लद्दाख में भारतीय सीमा क्षेत्र
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लद्दाख में चीन से तनाव के बाद से एलएसी पर तैनात जांबाजों के रहने के इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। माइनस 40 डिग्री तापमान से लेकर 40 फुट बर्फ की चादर बिछने पर भी जांबाज सैनिक लंबे समय के लिए रह सकेंगे।
विज्ञापन
बुधवार को सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि पूर्वी लद्दाख में सैनिकों के लिए पहले से ही कई व्यवस्थाएं की जा चुकी हैं। अब पूरी सर्दी में सैनिक जरूरी सुविधाओं के साथ एलएसी की निगहबानी कर सकते हैं। खासकर रहने के लिए सैन्य हैबिटैट समेत तमाम जरूरी व्यवस्थाएं करने का काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
सैन्य प्रवक्ता के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में सैनिकों के लिए स्मार्ट कैंप और एकीकृत सुविधाएं जुटाई गई हैं। अब सैन्य हैबिटैट भी बना लिए गए हैं। इनमें बिजली, पानी, गर्माहट बनाए रखने की सुविधाएं, स्वास्थ्य एवं साफ सफाई से जुड़ी सारी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने बताया कि यदि कोई भी आपात स्थिति सामने आती है तो सैनिकों के लिए अतिरिक्त आधारभूत सुविधाओं के स्थान चिह्नित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि पूर्वी लद्दाख के अग्रिम इलाकों में तापमान माइनस 30 से 40 डिग्री तक नीचे चला जाता है। नवंबर माह के बाद कई इलाकों में 40 फुट बर्फ जम जाती है। यहां तक कि कुछ समय के लिए सड़क संपर्क भी नहीं रहता। इन तमाम परिस्थितियों में सामरिक तैयारियों को ध्यान में रखते हुए सेना ने सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली हैं। उल्लेखनीय है कि मई माह से चीन से एलएसी पर तनाव चल रहा है।