फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Now examine the degrees of Master and teachers

अब मास्टर और शिक्षकों की डिग्रियों की होगी जांच

Fri, 06 Nov 2015 06:52 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू Updated Fri, 06 Nov 2015 06:52 PM IST
विज्ञापन
Now examine the degrees of Master and teachers

पीजी की डिग्री के आधार पर शिक्षा विभाग में मास्टर और टीचर ग्रेड के शिक्षकों की डिग्री सहित सभी प्रमाणपत्रों की जांच के लिए सरकार ने एक और आदेश जारी किया है।

विज्ञापन


सरकार अब बीस वर्ष से अधिक समय से शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों की डिग्रियों की जांच कर रही है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने वेरिफिकेशन सेल गठित की है।
विज्ञापन


सभी जिलों के शिक्षकों को डिग्रियों समेत सभी प्रमाणपत्र 15 दिन के अंदर जमा करवाने को कहा गया है। बाहरी राज्यों से फर्जी डिग्रियां लेकर प्रमोशन हासिल करने वाले शिक्षकों को लेकर सरकार सख्ती से काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों सरकार ने दस वर्ष के अंदर नियुक्त किए और पीजी डिग्री के आधार पर प्रमोशन लेकर मास्टर और लेक्चरर बनने वाले शिक्षकों की डिग्री और सभी प्रमाण पत्रों की जांच की थी।

इसके अलावा सरकार पूरे राज्य में कार्यरत 65 हजार से ज्यादा आरईटी शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की भी जांच कर रही है। दो दिन पहले सरकार ने राज्य में कार्यरत 2963 मास्टर और टीचर ग्रेड के शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच के आदेश जारी किए हैं।

इसके लिए विशेष तौर पर वेरिफिकेशन सेल बनाया गया है, जिसमें शिक्षा विभाग के अधिकारी रखे गए हैं। वेरिफिकेशन सेल को शिक्षकों के सभी प्रमाण पत्रों की जांच करनी है, विशेष तौर पर पीजी डिग्री की।

डिग्री के अलावा शिक्षकों से कैटेगरी सर्टिफिकेट, सर्विस बुक भी मांगी जा रही है। इसमें विशेष तौर पर जांच की जा रही है कि शिक्षक ने किस यूनिवर्सिटी से पीजी की है।


शिक्षकों का पूरा ब्योरा वेरिफिकेशन सेल ने मांगा है। इसके लिए शिक्षकों को 15 दिन का समय दिया गया है। शिक्षक पांच नवंबर से 20 नवंबर तक हर हाल में पूरा ब्योरा वेरिफिकेशन सेल को उपलब्ध करवाना है। इसके लिए सभी जिलों को सीईओ को भी दिशा निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed