जम्मू-कश्मीरः अब चार नहीं 15 जून से खुलेगा दरबार, सरकार ने 10 अप्रैल के आदेश में किया संशोधन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरबार मूव की परंपरा के तहत अब सरकार का दरबार चार मई के बजाय 15 जून से औपचारिक तौर पर खुलेगा। इसके लिए सरकार ने दस अप्रैल को जारी आदेश में शुक्रवार को संशोधन किया। 15 जून या इससे पहले भी कोरोना की स्थिति को देखकर दरबार मूव की व्यवस्था की सरकार समीक्षा करेगी।
ज्ञात हो कि दस अप्रैल को जारी आदेश में श्रीनगर में दरबार खुलने की तिथि चार मई तय की गई थी। सरकार की तरफ से जारी नए आदेश के तहत लॉकडाउन का विस्तार तीन मई तक होने व कोरोना वायरस के मामलों की बढ़ती संख्या व रोकथाम के प्रयासों में दरबार मूव से बाधा न हो इसलिए यह फैसला लिया गया है।
आदेश के तहत जो कर्मचारी श्रीनगर या जम्मू में है, वे वहीं से आंशिक रूप से काम करेंगे। इसके लिए प्रशासनिक सचिवों को 21 अप्रैल तक उन कर्मचारियों व अधिकारियों की सूची सौंपने के लिए कहा गया है जो जम्मू या फिर श्रीनगर में काम करेंगे।
प्रशासनिक सचिवों व विभागध्यक्षों से कहा गया है कि वे सुनिश्चित करें कि नई व्यवस्था के तहत कामकाज में कोई परेशानी न आए। इसके लिए ऑनलाइन, इलेक्ट्रॉनिक या वीडियो कांफ्रेंसिंग आदि के माध्यम से तंत्र विकसित करें। ताकि जम्मू व श्रीनगर दोनों जगहों से नागरिक सचिवालय में कामकाज सुचारु रूप से हो सके। हालांकि, कोरोना वायरस की रोकथाम में जुटे अधिकारी व कर्मचारी जो जहां से काम कर रहे हैं, उन्हें वहीं से काम करते रहने के लिए कहा गया है।