फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Now 600 to 700 passengers going in the batch of Amarnath Yatris

Amarnath Yatra 2022: अमरनाथ यात्रियों में कमी, अब जम्मू से रोजाना जा रहे 600 से 700 यात्री

Sat, 30 Jul 2022 07:41 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 30 Jul 2022 07:41 PM IST
सार

अब तक पौने तीन लाख भक्तों ने पवित्र गुफा में बाबाजी के दर्शन किए हैं। 11 अगस्त को यात्रा संपन्न हो जाएगी। जुलाई में पवित्र गुफा के पास बाढ़ आने के से 15 तीर्थ यात्रियों की जान चली गई थी।

विज्ञापन
Now 600 to 700 passengers going in the batch of Amarnath Yatris
बालटाल मार्ग से बाबा बर्फानी के दर्शनों को जाता दल - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमरनाथ यात्रा पर इस वर्ष मौसम की मार पड़ी है। इससे अब श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट आ रही है। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से अब रोजाना 600 से 700 यात्री पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए भेजे जा रहे हैं। इससे पहले यह आंकड़ा छह से सात हजार तक रोज का चल रहा था।

विज्ञापन


अब तक पौने तीन लाख भक्तों ने पवित्र गुफा में बाबाजी के दर्शन किए हैं। 11 अगस्त को यात्रा संपन्न हो जाएगी। जुलाई में पवित्र गुफा के पास बाढ़ आने के से 15 तीर्थ यात्रियों की जान चली गई थी। इससे तीन दिन तक यात्रा रोकनी पड़ी।
विज्ञापन


इसके बाद भी निरंतर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय-राजमार्ग बंद रहने से यात्रा प्रभावित हुई है। जिस हिसाब से यात्रा में कर्मी आई है इससे दर्शनार्थी आंकड़ा पिछले वर्षों का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएगा।  वर्ष 2019 में 3.4 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दरबार में हाजिरी लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले 2016, 2017 और 2018 में दर्शनार्थी आंकड़ा ढाई लाख से 2.85 लाख के बीच रहा। हालांकि इससे पहले के वर्षों में यह आंकड़ा साढ़े तीन लाख से साढ़े छह लाख तक भी रहा है। 2011 में रिकॉर्ड 6.36 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र हिमलिंग के दर्शन किए थे।


इस साल पिछले एक हफ्ते से खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा लगातार प्रभावित हो रही है। रामबन में लगातार भूस्खलन के कारण हाईवे बाधित हो रहा है। वहीं, पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट पर भी कई बार बारिश और बाढ़ के चलते यात्रा को रोकना पड़ा है, जिससे यात्रियों की संख्या में कमी आ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed