फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Notices issued to two suspects seen in CCTV footage.

Jammu News: सीसीटीवी फुटेज में दिखे दो संदिग्धों को नोटिस जारी

विज्ञापन
Notices issued to two suspects seen in CCTV footage.
बिश्नाह अस्पताल में जांच कमेटी ने पहले दिन काम शुरू किया
विज्ञापन

कबाड़ के बीच सही दवाइयां मिलने के मामले में रिकॉर्ड जांचा
फॉलो अप
संवाद न्यूज एजेंसी
बाड़ी ब्राह्मणा। बिश्नाह अस्पताल परिसर में कबाड़ के बीच सही दवाइयां और इस्तेमाल की गई सिरिंजों के साथ सुइयां मिलने के मामले की जांच के लिए गठित कमेटी ने गुरुवार को अपना काम शुरू कर दिया। जांच के पहले दिन कमेटी ने अस्पताल के स्टोर रूम, सीसीटीवी फुटेज और संबंधित रिकॉर्ड की जांच की। यह मामला अस्पताल परिसर में बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन को लेकर सामने आया है, जिसमें एक्सपायरी दवाइयों के साथ कुछ सही दवाइयां और उपयोग की गई सुइयां भी पाए जाने की बात सामने आई थी।

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में दो लोग बायोमेडिकल वेस्ट क्षेत्र की ओर कथित रूप से बिना अनुमति प्रवेश करते दिखाई दिए। अस्पताल प्रबंधन ने इस क्षेत्र को संवेदनशील जोन माना है। नियमों के अनुसार, ऐसे स्थान पर बिना अनुमति प्रवेश करना उल्लंघन है। फुटेज के आधार पर बीएमओ बिश्नाह डॉ. श्याम लाल ने दोनों संदिग्धों को नोटिस जारी कर शुक्रवार को जांच कमेटी के समक्ष पेश होने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


कमेटी अब अस्पताल परिसर की पुरानी सीसीटीवी रिकॉर्डिंग भी खंगाल रही है। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि कबाड़ में सही दवाइयां और सुइयों को डालने की घटना कब और किसके द्वारा अंजाम दी गई। जांच टीम स्टॉक रजिस्टर, दवाइयों के रिकॉर्ड और बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएमओ श्याम लाल ने पहले ही आशंका जताई थी कि अस्पताल परिसर के भीतर से किसी व्यक्ति ने जानबूझकर यह कार्रवाई कर अस्पताल को बदनाम करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने पर संबंधित व्यक्ति की पहचान कर सच्चाई सामने लाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल के खिलाफ किसी भी साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा।


डॉ. श्याम लाल ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना और अस्पताल में सुरक्षित एवं अच्छा माहौल बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। परंतु अस्पताल में कुछ शरारती तत्वों को मरीजों को मिल रही बेहतर सुविधा रास नहीं आ रही है। इसके चलते वह अस्पताल के खिलाफ ही साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed