{"_id":"68eebd683576ba353e0672a0","slug":"notice-to-30-dairy-operators-jammu-news-c-10-jam1003-738291-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सफाई व्यवस्था बेहतर न रखने पर \n30 डेयरी संचालकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सफाई व्यवस्था बेहतर न रखने पर 30 डेयरी संचालकों को नोटिस
विज्ञापन
डेयरी संचालकों को गोबर निस्तारण व सफाई के लिए जागरूक करतीं पशु चिकित्सा विभाग नगर निगम की सहाय
- पशु चिकित्सा विभाग नगर निगम की सहायक पशु सर्जन ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नगर निगम पशु चिकित्सा विभाग की सहायक पशु सर्जन डाॅ. दिव्या शर्मा ने मंगलवार को कई वार्डों का दौरा कर डेयरी संचालकों से मुलाकात की। उन्होंने गोबर का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण, सफाई प्रबंधन के प्रति डेयरी संचालकों को जागरूक किया। लापरवाही बरतने वाले 30 डेयरी संचालकों को नोटिस देकर 45 दिनों के अंदर जवाब देने के निर्देश दिए हैं।
डेयरियों व गोशालाओं में वैज्ञानिक तरीके से गोबर का निस्तारण किया जाना है। इसके लिए मंगलवार को वार्ड जानीपुर, लक्कड़मंडी, चिनाैर व दुर्गा नगर में डाॅ. दिव्या ने संचालकों को जागरूक किया। कहा गया कि डेयरी व गोशाला खोलने के लिए नगर निगम में पंजीकरण कराना अनिवार्य है। साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग का लाइसेंस, पड़ोसियों की तरफ से एनओसी भी रजिस्ट्रेशन कराने के लिए अनिवार्य नियम है। इसका पालन करना बेहद जरूरी है। डेयरी संचालक जन सुगम पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम में वर्तमान में 120 डेयरियां संचालित की जा रही हैं।