फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   notice

बंद क्रशर को दस दिन में हटाने के निर्देश

विज्ञापन
notice
जम्मू। तवी नदी में बंद स्टोन क्रशर को 10 दस दिन में हटाने के लिए नगर निगम ने अंतिम नोटिस जारी किया है। इस क्रशर के कारण तवी रिवर फ्रंट का कार्य प्रभावित हो रहा है। पहले भी 15 दिन का समय दिया जा चुका है, लेकिन कोई कदम नहीं उठाने पर यह कार्रवाई की गई है। अब इसके हटने पर किसी तरह की आपत्ति 10 दिन के बाद दायर नहीं होगी।
विज्ञापन

वेयरहाउस से बेलीचराना की तरफ तवी नदी के किनारे एक स्टोन क्रशर लंबे समय से बंद पड़ा है। भगवती नगर से विक्रम चौक पुल तक तवी रिवर फ्रंट का काम जारी है। बंद क्रशर के कारण परियोजना का कार्य प्रभावित हो रहा है। निगम की ओर से इसे हटाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था, लेकिन इस पर अमल नहीं हुआ। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त की ओर से अंतिम नोटिस जारी किया गया है। गौरतलब रहे कि डेढ़ साल में तवी रिवर फ्रंट का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पर्यटन के लिहाज से शहर की यह महत्वपूर्ण परियोजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed