{"_id":"582da4b74f1c1bd53b9003d8","slug":"notes-of-500-and-1000-are-not-being-accepted-in-jammu-and-kashmir-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर की बसों में स्वीकार नहीं हो रहे हैं 500-1000 के नोट, मुसाफिर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर की बसों में स्वीकार नहीं हो रहे हैं 500-1000 के नोट, मुसाफिर परेशान
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 17 Nov 2016 06:09 PM IST
विज्ञापन
जेकेएसआरटीसी
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की ओर से पांच सौ और एक हजार का नोट बंद करने के छठे दिन भी बसों में सफर करने वाले मुसाफिरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि कंडक्टरों की ओर से पांच सौ और हजार के नोट स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं, जिस कारण एटीएम का रुख करके छोटे नोट ले रहे हैं या फिर खरीदारी करके नोट छुट्टे करवा रहे हैं।
विज्ञापन
जनरल बस स्टैंड में जेकेएसआरटीसी और कटड़ा काउंटरों में कार्यरत कर्मचारियों की ओर से पांच सौ और हजार का नोट लेकर टिकट देने से साफ इनकार कर दिया जा रहा है। पंजाब रोडवेज वाले भी ऐसा ही कर रहे हैं। किसी प्रकार से सवारियों के साथ नोटों को लेकर कोई रियायत नहीं दिखाई जा रही है। कठुआ, सांबा, राजोरी, पुंछ आदि की बसों में भी यही हालत है।
विज्ञापन
कंडक्टरों का कहना है कि जब नोट बंद ही कर दिया है तो वे कैसे ले सकते हैं। उन्हें यह याद करवाने पर कि केंद्र ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, पेट्रोल पंप और दवाखानों में पांच सौ, हजार को नोट स्वीकार्य बताए है, तब भी उनकी ओर से इस बात को नहीं माना जा रहा है।
विज्ञापन