फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Northern Command commander Lieutenant General Ranbir Singh visits China

उत्तरी कमान के कमांडर का चीन दौरा, प्रवक्ता बोले- दोनों देशों के बीच माहौल बेहतर करने में मिलेगी मदद

Sun, 12 Jan 2020 01:51 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 12 Jan 2020 01:51 PM IST
विज्ञापन
Northern Command commander Lieutenant General Ranbir Singh visits China
उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह - फोटो : अमर उजाला

उत्तरी कमान के लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह की अगुवाई में उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के पांच दिवसीय चीन दौरे को सफल करार देते हुए सेना के प्रवक्ता ने कहा कि यह बातचीत दो देशों के बीच रक्षा क्षेत्र में सहयोग और सीमा पर शांति बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

विज्ञापन


प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि भारत और चीन के बीच 2020 में सेना के बीच पहली उच्च स्तरीय वार्ता शनिवार को संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि क्योंकि दौरे के लिए निर्धारित प्रतिनिधिमंडल का संयोजन और बातचीत प्रगतिशील तरीके से की गई।
विज्ञापन


इससे संचालन एवं क्रियात्मक स्तर पर सामने आ रही मुख्य चिताओं की बेहतर समझ विकसित होगी। उन्होंने कहा कि पीएलए की विभिन्न इकाइयों के मुख्यालय एवं इकाइयों तक किए गए इस दौरे में चीन की सेना के शीर्ष अधिकारियों के साथ-साथ आम सैनिकों से साथ बातचीत भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरे से रक्षा क्षेत्र में सहयोग और सीमा पर शांति बढ़ने की संभावना

प्रवक्ता ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल सिंह की अगुवाई में उच्च स्तरीय सैन्य प्रतिनिधिमंडल का दौरा बीजिंग, चेंगदु, उरुमकी और शंघाई के महत्वपूर्ण सैन्य प्रतिष्ठानों के दौरे के बाद शंघाई में संपन्न हुआ।

उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल सात जनवरी को चीन पहुंचा। सेना के शीर्ष जनरलों और पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) के वेस्टर्न थिएटर कमान के सैनिकों के साथ पांच दिन तक गहन बातचीत की और 11 जनवरी को वहां से रवाना हुआ। इस दौरे से रक्षा क्षेत्र में सहयोग और सीमा पर शांति बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed