फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Northern Command chief visits the Forward Post of Rajouri and Akhnoor Sector

उत्तरी कमान प्रमुख ने राजोरी व अखनूर सेक्टर के फॉरवर्ड पोस्ट का किया दौरा

Tue, 08 Jan 2019 12:20 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 08 Jan 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
Northern Command chief visits the Forward Post of Rajouri and Akhnoor Sector
उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह अन्य सैन्य अधिकारियों से मिले - फोटो : ANI

उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने सोमवार को राजोरी व अखनूर सेक्टर में एलओसी के फॉरवर्ड पोस्ट का दौरा कर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। साथ ही सुरक्षा तैयारियों व घुसपैठ रोकने के लिए किए गए उपायों की जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्होंने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा। दुश्मनों तथा देशविरोधी ताकतों के नापाक मंसूबे को नाकाम करने के लिए हर वक्त सतर्क रहने की हिदायत दी। 

विज्ञापन


इस दौरान उन्हें धरातल पर की गई आपरेशन संबंधी तैयारियों तथा सुरक्षा स्थिति की जानकारी दी गई। क्षेत्र में शांति तथा स्थिरता बहाली के लिए आतंकवाद निरोधक व घुसपैठ निरोधक तैयारियों के बारे में भी बताया गया। उन्होंने जवानों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने जवानों का हौसला बढ़ाते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतने की हिदायत दी। सीजफायर उल्लंघन तथा घुसपैठ के प्रयासों के दौरान कम से कम नुकसान पहुंचे, इसके लिए आवश्यक इंतजाम करने को कहा। 
विज्ञापन


उन्होंने प्रशासन तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। व्हाइट नाइट कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह भी उनके साथ थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed