फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Northern Command chief reached Rajeri LoC, to know the situation of the border

LoC situation: सीमा पर नापाक हरकतों का उसी भाषा में दिया जाए जवाब, उत्तरी कमान प्रमुख पहुंचे राजाेरी एलओसी

Thu, 08 Sep 2022 09:24 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 08 Sep 2022 09:24 PM IST
सार

ले. जनरल द्विवेदी ने ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा की और मजबूत घुसपैठ रोधी ग्रिड पर भरोसा जताया। सैन्य अधिकारियों से बैठक कर राजोरी की नियंत्रण रेखा पर पैदा हुए हालात पर चर्चा की ।

विज्ञापन
Northern Command chief reached Rajeri LoC, to know the situation of the border
राजोरी एलओसी पहुंचे ले. जनरल उपेंद्र द्विवेदी - फोटो : पीआरओ

विस्तार

जिले में हाल ही में घुसपैठ और संदिग्ध गतिविधियों की कोशिशों के बाद उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने वीरवार को राजोरी का दौरा किया।

विज्ञापन


सैन्य अफसरों व कर्मियों के साथ बातचीत में कमांडर ने पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की किसी भी कोशिश का कड़ाई से जवाब देने के साथ किसी भी नापाक हरकत का उसी की भाषा में जवाब देने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


ले. जनरल द्विवेदी ने इस दौरान ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा की और मजबूत घुसपैठ रोधी ग्रिड पर भरोसा जताया। लेफ्टिनेंट जनरल ने सैन्य अधिकारियों से बैठक कर राजोरी की नियंत्रण रेखा पर पैदा हुए हालात पर चर्चा की ।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे घुसपैठ के प्रयास को रोकने के लिए बनाई गई रणनीति पर विचार-विमर्श किया। अधिकारियों को नियंत्रण रेखा पर पहले से अधिक सतर्कता बरतने और हर समय अलर्ट रहने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने पीर पंजाल के पहाड़ी इलाकों में मौजूद आतंकियों के समूहों का जल्द सफाया करने के लिए सुरक्षाबलों के बीच आपसी तालमेल बढ़ाने पर जोर दिया। 

बीते दो माह में बढ़ीं गतिविधियां

मालूम हो कि पिछले दो माह से जहां एक तरफ राजोरी के अंदरूनी इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों की सूचनाएं मिल रही हैं तो वहीं नियंत्रण रेखा पर भी हलचल देखने को मिली है। इस दौरान पाकिस्तान की ओर से कई बार घुसपैठ के प्रयास भी किए गए हैं, जिन्हें सेना के सतर्क जवानों ने नाकाम कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed